सऊदी अरब में होने वाली एशियाई लैक्रोज गेम्स में राजस्थान की सुनीता मीणा कप्तान

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। रियाद सऊदी, अरब में 1 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली एशियाई लैक्रोज गेम्स में उदयपुर की बेटी सुनीता मीणा को लेक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इसकी जानकारी सीईओ तौफीक लारी ने दी।
सुनीता को कप्तान बनाए जाने पर उदयपुर जनजाति क्षेत्र में हर्ष की लहर है । सुनीता को कप्तान बनने पर उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी, उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आयुक्त क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग कन्हैयालाल स्वामी, उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता, आयुक्त उदयपुर विकास प्राधिकरण राहुल जैन, जिला खेल अधिकारी डॉक्टर महेश पालीवाल सहित लैक्रोज के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएं दीं। सुनीता मीणा की कप्तानी में ही पिछले वर्ष भारतीय टीम ने समरकंद उज़्बेकिस्तान में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 437 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 324 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 271 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 243 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 336 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 509 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व