फतहसागर की पाल पर भारत माता की जयकारों की गूंज

उदयपुर। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह उदयपुर की फतहसागर की पाल पर देशभक्ति माहौल था। भारत माता की गूंज के साथ ही स्टूडेंट के कदम आगे बढ़ते जा रहे थे। मौका था तिरंगा यात्रा का। यात्रा में शामिल हरेक देश प्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत था।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा- 2024 अभियान के दौरान केन्द्र द्वारा फतहसागर पाल से मंगलवार की सुबह भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में करीब 600 विद्यार्थियों एवं आमजन ने भाग लिया।
इस रैली को हरी झण्डी गोपालकृष्ण बम्ब, विद्या भवन सोसायटी के मानक सचिव, पुष्पा शर्मा, विद्या भवन विद्या बंधु संस्थान अध्यक्षा, पुनीत शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी, उदयपुर, दुर्गेश चांदवानी, सहायक निदेशक (वित्तीय एवं लेखा), पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर, पुष्पराज सिंह राणावत, प्राचार्य विद्या भवन सीनियर सैकण्डरी स्कूल, नीलोफर मुनीर, वरिष्ठ अध्यापिका द्वारा दिखाई गई।
रैली के बाद विद्याभवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा स्वतंत्रता सैनानियों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। पेंटिंग प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8 वर्ग) में पायल कुंवर मीणा एवं अजवा शेख ने प्रथम, स्वागतिका पात्रा ने द्वितीय, खुशी दर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (कक्षा 9 एवं 10 वर्ग) में चाखी सेठिया प्रथम, तनिषा कुंवर द्वितीय, प्रगति तृतीय रहे। (कक्षा 11 एवं 12 वर्ग) में कबीर मेघवाल, बंटी सुथार प्रथम, राकेश मीणा द्वितीय तथा भविष्य गमेती तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
14 अगस्त से दो दिवसीय सूचना केन्द्र में देश की आजादी हेतु शहीद देशभक्तों के उपर बनाए गए पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 217 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 397 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व