उदयपुर। देश में सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर शिव महोत्सव समिति के 51 कार्यकर्ताओं के साथ 2006 में शुरू की गई कावड यात्रा ने आज अपना विराट स्वरूप ले लिया है। समिति की ओर से मंगलवार को 17वीं कावड़ यात्रा निकाली गई। भारी पुलिस जाब्ते के बीच हजारों की संख्याॅ में महिला, पुरूष ने 4500 वर्ष पुराने गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड से पानी भर शहर के विभिन्न मार्गो से होती 21 किलोमीटर पैदल चल उभयेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाॅ महादेव का अभिषेक किया।

अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ तांबे के कलश में भरे सात नदियों के पवित्र जल की मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रामाली, पूर्व अध्यक्ष दिनेश भटट्, अरावली हास्पीटल के डाॅ. आनंद गुप्ता, प्रेम सिंह शक्तावत, कमलेन्द्र सिंह पंवर, मनोहर चैधरी, महेश भावसार, बार महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, गिरिश शर्मा, रामकृपा शर्मा, जगत नागदा, सुरेश रावत, गोपाल रावत, घनश्याम सोलंकी, डाॅ. ओम साहू, पुरूषोतम पारासर, ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त मंे कावड़ यात्रा को रवाना की। पूरे रास्ते कावड़ियें महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे रास्ते कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रास्ते सामाजिक एवं राजनीति संगठनों ने स्वागत द्वार लगवाये।


पूरे रास्ते पवित्र जल का किया पूजन
कावड़ यात्रा में खुली जीप क आगे तांबे बडे कलश में जल गंगोत्री, जमनोत्री, माना बोर्डर, सरस्वती, कैलाश मानसरोवर, भागीरथ नदी, मंदाकिनी के जल को भर कर रखा गया जिसका पुरे रास्ते भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की।
प्रतिपक्ष नेता कटारिया ने किया महादेव का अभिषेक:-
संयोजक रामकृपा ने बताया कि कावड़ियों के उभयेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया ने स्वागत किया और महादेव का अभिषेक किया।
भारी पुलिस जाब्ते के बीच निकली कावड यात्रा
किसी प्रकार कोई अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन पुरी तरह मुस्तेदी के साथ कावड़ यात्रा में लगा रहा। यात्रा के आगे पुलिस गाड़ी, घोडे व उसके पीछे मोटर बाईक महिला पुलिस कर्मी, उसके पीछे पुलिस पैदल कावडियों के साथ चल रही थी। कावड यात्रा के आगे व पिछे पुलिस का जाब्ता पैदल चल रहा था।
मिडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि कावडिय़े सुबह 06 बजे से ही अपने अपने वाहनो से गंगु कुण्ड परिसर में आना शुरू हो गये थे जहाॅ गंगु विकास समिति के अध्यक्ष महेश भावसार व उनके कार्यकर्ताओं ने कावडियो के लिए चाय व नाश्ते की व्यवस्था की गई।
यात्रा संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि इस बार 08 हजार कावड तैयार की गई थी लेकिन वे भी इस बार कम पड कई और कई कावडिये जो लैट आये उन्हे निराशा हुई और वे बिना कावड के ही पूरे रास्ते पैदल चले और उभयेश्वर महादेव मंदिर में इनके लिए पवित्र जल की व्यवस्था की गई जिससे उन्होने महादेव का अभिषेक किया। यात्रा के आगे दो पहिया वाहनो में उभयेश्वर सत्संग मंडल व महादेव धर्मोत्सव समिति अध्यक्ष मानसिंह हाडा की टीम ने पूरी यात्रा की कमान संभाल रहे थे। पूरे रास्ते कावडियें उत्साह के साथ नाचते गाते चल रहे थे। कावडियों के साथ किसी तरह की कोई घटना ना घटे इसके लिए पूरे रास्ते पुलिस के महिला एवं पुरूष जवान कावडियों के साथ चल रहे थे। पूरे रास्ते वाहनो की जाम की स्थिति रही। रास्ते में कावड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं उनके स्वागत में गेट लगाये गये। रास्ते में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो द्वारा कावड़ियों के लिए पानी, बिस्कीट, कुल्फी, आईसक्रीम, नीम्बू पानी, मिठाई, फु्रट की व्यवस्था की गई इस व्यवस्था में गांव वाले भी पिछे नही रहे और कावडियों की बहुत सेवा की। कावडिये 21 किलोमीटर का सफर तय कर उभयेश्वर महादेव पहंुंचे जहा महादेव का पवित्र जल से अभिषेक किया। उभयेश्वर सत्संग मंडल की ओर से भक्तो के लिए भजन का संध्या का भी आयोजन किया गया। पुरी यात्रा को समिति के मानसिंह हाडा, नरेश वैष्णव, ललित कुमावत, पुरूषोतम पारासर, नवीन व्यास, गोपाल कृष्ण रावल, सुमित सेठ, भूपेश रावल, अक्षय दत्त व्यास, वैदांत औदिच्य, संतोष शर्मा, पुष्कर लाल दवे, नितिश कुमावत, नरेन्द्र रावत, ने व्यवस्था संभाल रखी।
कावड़ियो को बांटे तिरंगे:- यात्रा संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के तहत आयेाजित हर घर तिरंगा अभियात के तहत उभयेश्वर मंदिर परिसर में तिरंगा बांटे गये और अपने अपने घरो पर लगाने का संकल्प लिया गया।
भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन:- उभयेश्वर मंदिर परिसर में उभयेश्वर सत्संग मंडल की ओर से मातारानी की झांकियो के साथ माता के भजन गये साथ ही सात दिवसीय समारोह में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का मंडल की ओर से अध्यक्ष देवी सिंह ने सभी का उपरणा, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


भण्डारे का हुआ आयोजन:- उदयपुर से उभयेश्वर तक की निकलने वाली कावड यात्रा के कावडिये एवं मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें 15 हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पहाडो में गुंजे बाबा के जयकारे
समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहर के महिला, पुरूष एवं बच्चों ने उत्साह के साथ पूरे रास्ते बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। उदयपुर शहर के पूरा गली, मोहल्ला एवं धार एवं मोरवानिया के पहाड़ महादेव के जयकारो से गुंज उठे।
प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि कावड़ यात्रा प्रातः 8.30़ बजे गंगु कुंड से रवाना होकर आयड़, अशोक नगर, शक्ति नगर, देहली गेट, तीज का चैक, मंडी की नाल, मोचीवाडा, घंटाघर, जगदीश चैक, गडियादेवरा, चांदपोल, ब्रहमपोल, दुधिया गणेश जी, रामपुरा, गोरेल्ला, मोरवानिया होते हुए 21 किलोमीटर का सफर तय कर उभयेश्वर महादेव पहुंची जहाॅ कावडियों ने पवित्र जल से महादेव का अभिषेक किया। सुबह चार बजे से ही उभयेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 21 पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक कर शाम को 7 नदियो के जल गंगोत्री, जमनोत्री, माना बोर्डर, सरस्वती, कैलाष मानसरोवर, भागीरथ नदी, मंदाकिनी के जल से महादेव का अभिषेक कर उनका शुद्धिकरण किया गया।
इन्होने किया स्वागत:-
सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि पूरे रास्ते आयड हिन्दू संगठन, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल मेवाड, कमल टेंट हाउस, उदयपुर केटरिंग डिलर्स, श्रीराम बजरंग सेना, वाल्मिकी समाज, श्रीकृष्णा डेयरी, विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ, सिंधी समाज, भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात, विप्र सेना, मोची समाज, सर्राफा एसोसिएशन, चांदपोल व्यापार संघ, धमोत्सव समिति, जाडा गणेश व्यापार संघ, साहू समाज, इंडियन ग्रूप मल्लातालाई, नाकोडा टेंट, दुधिया गणेश व्यापार मंडल, पार्षद धीरज ओड, सांवलिया परिवार, मनीष टेंट, हिन्दू मित्र संगठन, डाकोत समाज, प्रतिबद्ध संस्था के पार्षद गिरिश भारती, कन्हैया फिलिंग स्टेशन, कुमावत समाज, रामपुरा व्यापार मंडल, देविका इंटरप्राईजेज, कांग्रेस के विवेक कटारा, देवीलाल हलवाई, गिरिश शर्मा, सहित शहर के सामाजिक संगठनों द्वारा कावड यात्रा का स्वागत एवं कावड़ियों के लिए पानी, फ्रुट, दूध, मिल्करोज, फ्रुटी, केला, शर्बत, चाय की व्यवस्था की गई।

About Author

Amolak News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *