वेक्सीन को लेकर गरमाई राजनीति, जनता परेशान

उदयपुर। युवाओं को वेक्सीन को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कहा कि वेबसाइट से पंजीकरण की सुविधा गांवों में उपलब्ध नहीं है, गांवों में मोबाइल तक नहीं है सरकार यहां आधार कार्ड से वेक्सीन लगाने की सुविधा दी जाए तो कांग्रेस ने कहा कि वेक्सीन लगाने की प्रकिया तो केन्द्र की मोदी सरकार ने तय की है इसमें प्रदेश की गहलोत सरकार को निशाने पर क्यों ले रहे है।


उदयपुर के उप जिला वप्रमुख व भाजपा नेता पुष्करलाल तेली ने कहा कि वेबसाइट के स्लॉट पर तो शहर वाले बुक करवा कर गांव में आ रहे है ऐसे में गांव वालों का नंबर ही नहीं आ रहा है, यहां वैसे भी गांव वालों के पास न तो स्मार्ट फोन है और न वे पंजीकरण कराना जानते है, यहां तो आधार कार्ड से ही वेक्सीन लगे, उन्होंने मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री से लेकर जिला कलक्टर को लिखा।

दूसरी तरफ गोगुंदा से आने वाले पूर्व उदयपुर के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला ने निशाना साधते हुए भाजपा को कोसा है। झाला ने अपनी फेसबुक पर बयान जारी कर कहा कि आज कुछ छुटभइये नेता जानकारी के आभाव में राजस्थान सरकार के साथ पत्र पत्र खेल रहे हैं और राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री को टीके के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को बंद करने की अपील कर रहे हैं। जबकि उनको ये नहीं पता है की टीका लगवाने के लिये ऑनलाइन सिस्टम भाजपा की केन्द्र सरकार ने बनाया है।
दूसरी तरफ वेक्सीन बुकिंग नहीं आने से आम युवा परेशान हो रहे है, स्लॉट पूरे बुक बता रहे है और इधर चिकित्सा विभाग के पास वेक्सीन भी खत्म होने आई है, नई डोज के स्लॉट का इंतजार है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व