बेडवास में चिकित्सा शिविर में महिलाओं ने संभाला मोर्चा

उदयपुर। महिला सशक्तिकरण के मौके पर महिला शक्ति ने चिकित्सा शिविर लगाकर इतिहास रच दिया। राहडा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस शिविर में सभी वॉलियंटर्स महिला शक्ति ही थी। बेडवास पंचायत समिति भवन में आयोजित इस शिविर में दो दिनों में करीब 400 लोगों ने विभिन्न बीमारियों के संबंध में डॉक्टरों से मार्गदर्शन लिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में लगभग सभी बीमारियों के उपचार मार्गदर्शन के लिए डाक्टर्स की टीम उपलब्ध रही। राहडा फाउंडेशन की संस्थापक अर्चना सिंह चारण ने बताया कि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने भी डाक्टर्स टीम से चेकअप करवाया। उन्होंने ग्रामीणों को नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराने की सलाह दी और कहा कि इससे बीमारी होने से पहले ही बीमारी का पता चल सकता है। शिविर में चेक अप,चिकित्सकों द्वारा ,रक्त परीक्षण, ईसीजी, टीएमटी, स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवा, आंखों की जांच इत्यादि सुविधा रही। ग्रामीणों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श और आवश्यक दवाएं दी गईं।


मरीजो को घर तक छोडा: अर्चनासिंह चारण ने बताया कि शिविर में ऐसे मरीज भी आए जिनको टीम के सदस्य घर तक छोडकर आए। पास के ही गांव से आए 92 वर्षीय एक बुजुर्ग ने स्वास्थ्य समस्याओं के साथ अपने घर पर बिजली नहीं होने की समस्या भी रख दी। राहडा फाउंडेशन ने यह समस्या भी दूर करने का आश्वासन देकर उन्हें घर तक छोडा।
ग्रामीणों में रहा उत्साह: बेड़वास ग्राम पंचायत के सरपंच शंकर लाल गमेती और उनकी टीम के सदस्यों ने इस शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया। गांव के लोगों में बीमारियों की जांच करवाने के प्रति जागरुकता देखी गई। कुछ मरीजों को बडे अस्पताल में दिखाने की भी सलाह दी गई।  
पोस्टर का विमोचन: उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता ने बेड़वास स्वास्थ्य शिविर के पोस्टर का विमोचन एवं अवलोकन किया और इस पहल की सराहना की। शिविर के लिए कोरोमंडल इंटरनेशनल की ओर से सहायता दी गई। यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी। 

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व