मेवाड़ राजपरिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Crime
  • January 28, 2021
  • 0 Comments

उदयपुर. निष्ठापूर्वक सेवा कार्य और जनसेवा करनेवाले मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अब चौथा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड भी बना लिया है।

लक्ष्यराज सिंह ने कोरोना महामारी के दौर में सिर्फ एक घंटे के समय में स्वच्छता के 12,508 प्रोड्क्टस दानकर यह विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। यह विश्वभर में अपने आप में एक अनूठी पहल पर आधारित विश्व रिकार्ड है। किशोरियों के लिए दान किए सेनेट्री पेड, हेंड सेनेटाइजर, साबुन, टूथब्रश जैसे प्रोडक्ट्स भी इस रिकार्ड की सूची में शामिल हैं। इस दिशा में मेवाड़ की पहल विश्वभर में अनूठी पहल है।

मेवाड़ इससे पहले मार्च 2019 में भी जरूरतमंदों को तीन लाख वस्त्रों का दान करने का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। इसी सिलसिले में 24 घंटे में 20 टन से ज्यादा स्टेशनरी छात्र-छात्रों में वितरित कर दूसरा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।

यही नहीं, जनवरी 2020 में 20 सैकंड में 4035 पौधे लगाकर तीसरा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हासिल किया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को हाल ही में प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और समाजसेवा के लिए ऐसे ही तत्पर रहने की प्रेरणा दी। राज्यपाल मिश्र ने कोरोना महामारी के दौरान अनाथ, बेसहारा और निराश्रितों की मदद के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि वे मानवता की सेवा के लिए ऐसे ही रिकार्ड्स बनाने का सिलसिला निरंतर कायम रखने के प्रयास करते रहेंगे।

लक्ष्यराज सिंह यंग अचीवर फॉर प्रिजर्विंग हेरिटेज एंड प्रमोटिंग हॉस्पिटेलिटी अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के अरविंदसिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज ने शुरुआती पढ़ाई अजमेर के मेयो कॉलेज से की थी। ऑस्ट्रेलिया से ग्रेजुएशन और सिंगापुर में हॉस्पिटेलिटी कोर्स के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही कई होटलों और कैफे में काम का अनुभव हासिल किया।

उदयपुर लौटने के बाद फैमिली बिजनेस को लगातार बढ़ा रहे हैं। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। होटेलियर लक्ष्यराज सिंह को यंग अचीवर फॉर प्रिजर्विंग हेरिटेज एवं प्रमोटिंग हॉस्पिटेलिटी के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

उन्हें यह अवार्ड नई दिल्ली में हुए समारोह में होटलों के क्षेत्र में विश्वस्तर पर कार्य करने वाली संस्थान बीडब्ल्यू बिजनेस वर्ल्ड ने दिया था। बीडब्ल्यू के द्वितीय बीडब्ल्यू होटेलियर माइस कॉन्क्लेव एंड अवार्ड 2018 के लिए विश्वभर से चयनित होटलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

Related Posts

  • Crime
  • February 16, 2026
  • 333 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

राजसमंद (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर संभाग के पुलिस ने जाली मुद्रा के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। राजसमंद जिले के केलवा थाना पुलिस ने जैतपुरा गांव के एक…

थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के भींडर थाने में थानाधिकारी पद पर कार्यरत रहे सीआई पूनाराम गुर्जर का स्थानांतरण भींडर से वल्लभनगर थाना किया गया। रविवार सुबह भींडर…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 433 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 321 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 267 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 241 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 333 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 505 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व