आबकारी बंदोबस्त के पहले चरण में 5822 दुकानों की लगी बोली

उदयपुर। प्रदेश में वर्ष 2021-22 के आबकारी बंदोबस्त के तहत मदिरा दुकानों की ई-नीलामी का पांच दिवसीय पहला चरण 10 मार्च को समाप्त हुआ। आबकारी आयुक्त श्री जोगाराम ने बताया कि पहले चरण में 5822 मदिरा दुकानों के लिए ऑनलाइन बोली लगी। शेष 1843 दुकानों के लिए दूसरे चरण में ई-नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारम्भ होगी।
देशी मदिरा, राजस्थान निर्मित मदिरा, भारत निर्मित विदेशी मदिरा एवं बीयर की रिटेल ऑफ दुकानों (कम्पोजिट दुकानों) के अनुज्ञापत्र जारी करने के लिए पहले चरण में 3 से 5 व 9 से 10 मार्च को ऑनलाइन बोलियां लगाई गई। इस दौरान कुल 5822 दुकानों की नीलामी बोली लगी। शुक्रवार से दूसरे चरण के लिए 1843 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
17 व 19 को होगी नीलामी
अतिरिक्त आयुक्त श्री छोगाराम देवासी ने बताया कि दूसरे चरण में 17 व 19 मार्च को ई-नीलामी होगी। इसके लिए क्रमशः 16 व 18 मार्च रात्रि 11.59 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा। विभाग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत दिशा निर्देश, शर्तें एवं उपलब्ध दुकानों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Posts

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म, कला और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रोशनी बारोट को संगठन की ओर से उदयपुर जिला अध्यक्ष…

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ; कैलाश खैर, अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी और सिंगर अमृत नाथ आएंगे

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ‘म्यूजिक विदाउट बॉर्डर्स’ के दस वर्ष पूरे कर फरवरी माह में एक बार फिर से जिंक सिटी उदयपुर को अतंर्राष्ट्रीय मंच…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 95 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 48 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 38 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 34 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 77 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 203 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व