राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म, कला और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रोशनी बारोट को संगठन की ओर से उदयपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से उदयपुर सहित पूरे राजस्थान के फिल्म और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।
हाल ही में जयपुर के ऐतिहासिक मनगढ़ पैलेस में आयोजित राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के दौरान रोशनी बारोट को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह समारोह गरिमामय और भव्य रूप में आयोजित हुआ, जिसमें फिल्म, संस्कृति और सामाजिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ मौजूद रहीं।
इस अवसर पर बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री, दात्ता हुकम शिव सिंह माल, सहित अनेक नामी हस्तियाँ, साधु-संत, कलाकार, फिल्म जगत से जुड़े लोग और सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रोशनी बारोट के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
रोशनी बारोट लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ रचनात्मक और मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनके कार्यों और समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन को स्थानीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सम्मान प्राप्त करने के बाद रोशनी बारोट ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में उदयपुर व राजस्थान के उभरते कलाकारों, फिल्म निर्माताओं तथा सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, फिल्म जगत और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 309 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 208 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 159 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 145 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 200 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 391 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व