बिना नोटिस के नगर निगम जब्त करेगा सामान

उदयपुर । शहर में विभिन्न दुकानों एवं भवन मालिकों द्वारा आम सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम अब सख्त कार्रवाई करेगा।

उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र में अवस्थित कई भवनों एवं दुकान स्वामियों द्वारा अपने भवन एवं दुकान सीमाओं से बाहर सार्वजनिक भूमि, आम सड़क अथवा फुटपाथ पर सामान रखकर व्यवसाय किया जा रहा है जिससे आमजन को आवागमन एवं सड़क मार्ग अधिकार के उपयोग में बाधा उत्पन्न होती है।

यातायात बाधित होता है। इस समस्या को लेकर शहरवासी कई बार महापौर गोविंद सिंह टाक एवं आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ से भी मिले थे। जिस पर संज्ञान लेते हुए निगम प्रशाशन ने आदेश जारी किए है की शहर के सौंदर्य को बनाए रखने एवं सड़कों पर यातायात को सुगम रखने के लिए राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 245 अंतर्गत पाबंद करते हुए आगाह किया है कि अपने भवन एवं दुकान की सीमाओं से बाहर सार्वजनिक भूमि आम सड़क फुटपाथ पर अतिक्रमण सामान रखकर व्यवसाय नहीं करें एवं इस प्रकार अतिक्रमण कर रखे गए सामान को तीन दिवस में स्वयं के स्तर पर हटा लेवे। यदि अतिक्रमियों द्वारा उपरोक्त निर्देशों की पालना नहीं की जाती है तो नगर निगम द्वारा बिना किसी नोटिस या सूचना के सामान जब्त कर जुर्माना वसूलने की नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति या फर्म की होगी।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 362 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 264 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व