Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया है।
पल्ल्वी के अनुसार सरकार का मानना है कि हाल के वर्षों में F&O सेगमेंट में अत्यधिक और असंतुलित ट्रेडिंग बढ़ी है,जिसमें बड़ी संख्या में छोटे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। STT बढ़ाने का उद्देश्य अत्यधिक सट्टा ट्रेडिंग को हतोत्साहित करना और निवेशकों को जोखिम के प्रति सतर्क करना है।
पल्ल्वी ने कहा कि बजट में ऑप्शंस और फ्यूचर्स दोनों पर STT दरों में वृद्धि की गई है, जिससे हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग महंगी होगी। वहीं दूसरी ओर सरकार ने टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने के लिए विदेशी संपत्ति और विदेशी आय के खुलासे हेतु 6 महीने की विशेष अमनेस्टी स्कीम की घोषणा की है।
पल्ल्वी कहती है कि इस स्कीम के तहत करदाता बिना कड़े दंड के अपनी अनघोषित विदेशी संपत्ति का खुलासा कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य टैक्स बेस को बढ़ाना और स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करना है। कुल मिलाकर बजट में एक ओर जोखिम भरी ट्रेडिंग पर नियंत्रण,तो दूसरी ओर पारदर्शिता और टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत दिया गया है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 278 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 170 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 170 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व