रामजी तो हम सबके और सब कुछ हमारे राम का

उदयपुर। रामजी तो हम सबके हैं। उनका मंदिर बन रहा है और हमें भी उसमें सहयोग समर्पण का मौका मिल रहा है, यह मौका हम कैसे चूक सकते हैं। हमको तो इंतजार ही था कि कब अभियान शुरू हो और हम समर्पण को तत्पर हों। अभियान के दूसरे दिन उदयपुर में समाजसेवियों ने 42 लाख रुपये का निधि समर्पण किया।
कुछ ऐसी ही भावनाएं शनिवार को कई परिवारों से सामने आईं जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण समिति के कार्यकर्ता राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के पहले चरण के तहत घरों में पत्रक बांटने पहुंचे। इसी दौरान कई परिवारों ने हाथों-हाथ ही समर्पण निधि के चेक बनाकर कार्यकर्ताओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए सौंपे और कहा कि रामजी के काज के लिए भावनाओं को साकार करने का अवसर बार-बार नहीं आएगा।
अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं ने बताया कि निधि समर्पण के प्रथम चरण के जागरण अभियान में ही कई परिवार समर्पण की भावना प्रकट कर रहे हैं। कहीं-कहीं तो परिवारों के सभी सदस्य साथ बैठकर समर्पण निधि पर भावना प्रकट कर रहे हैं और तुरंत निर्णय कर रहे हैं। परिवारों में बच्चे भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
अभियान के तहत शनिवार को भी कई समाजसेवियों ने निधि समर्पण की। इनमें समाजसेवी राधेश्याम सोनी 21 लाख रुपये, विवेक बोहरा ने एक लाख ग्यारह सौ एक रुपये, महेंद्र सिंह चौहान ने 1 लाख 2 हजार 22 रुपये, नरेंद्र सोनी ने 1 लाख 11 हजार 111 रुपये, वैद्य रामेश्वर शर्मा एवं परिवार ने 1 लाख 11 हजार 151 रुपये, गोविन्द शर्मा एवं परिवार ने 1 लाख 51 रुपये, विष्णु चौबीसा झल्लारा ने 21 हजार रुपये, झल्लारा के गोपाल सिंह आहड़ा ने एक लाख इक्कीस हजार रुपये, विक्रम पामेचा ने एक लाख रुपये, शान्तिलाल ओझा (श्रीमाली) परिवार ने एक लाख रुपये, शिव गोयल व परिवार ने एक लाख एक हजार रुपये, सुरेश कटारिया एवं परिवार ने एक लाख इक्यावन रुपये, नाहरू राम चौधरी एवं परिवार ने 1 लाख 11 हजार 551 रुपये, सल्लाड़ा गांव के जीवतराम प्रेम पटेल ने एक लाख एक हजार एक रुपये, महेन्द्र सनाढ्य एवं परिवार ने 1 लाख 51 रुपये, खुमाण सिंह चौहान हिम्मत सिंह एमानिया पाडला ने एक लाख एक सौ रुपये, भागचंद जीनगर ने एक लाख इक्यावन हजार एक सौ एक रुपये, हीरालाल, केसु लाल, निर्मल मालवी झाड़ोल सराड़ा ने 1 लाख 53 हजार रुपये, श्रीमती मोहनदेवी नागदा ने एक लाख एक हजार, पूर्णशंकर मेनारिया ने 51 हजार, योगेश पोखरना ने 51 हजार, भगवत सिंह राव ने 51 हजार, भवानी लोहार ने 21 हजार, कैलाश मेनारिया ने 31 हजार 101 रुपये, नरेंद्र कुमार पूजालाल कलाल अमरपुरा ने 51 हजार, चुन्नीलाल कलाल देवपुरा ने 21 हजार रुपये के निधि समर्पण सहित कई समाजसेवियों ने भगवान राम के चरणों में निधि समर्पित की।
दीदी और पिताजी ने सुनाया समर्पण 21 हजार के बजाय एक लाख का करने का निर्णय
-राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण के तहत उदयपुर के हिरणमगरी निवासी डॉ. भारत भूषण ओझा ने 21 हजार समर्पित करने का संकल्प जब अपने पिता शांतिलाल ओझा को बताया तो पिता और वहां मौजूद उनकी दीदी श्रीमती प्रीति ओझा ने कहा कि जब तुम आठवीं में घर से भागकर कारसेवा में चले गए तो अब समर्पण में कमी क्यों, और पिता ने सीधे 21 हजार से बढ़कर एक लाख रुपये के समर्पण का निर्णय सुनाते हुए हाथ का हाथ चेक काट दिया।
और यहां आवाज देकर बुलाया गया
-उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-14 में जब कार्यकर्ता समाजसेवी सुरेश कटारिया के यहां निधि समर्पण का आग्रह करने पहुंचे तो बाहर निकलते समय उन्हें पड़ोस में रहने वाले महेन्द्र नारायण सनाढ्य ने आवाज लगाकर पूछा कि आप लोग किस कार्य से यहां आए हैं। जब कार्यकर्ताओं ने उद्देश्य बताया तो उन्होंने आग्रहपूर्वक कार्यकर्ताओं घर पर बुलाया और उसी समय एक लाख 51 रुपये का समर्पण भगवान राम के मंदिर के लिए किया। इस भावना को देख कार्यकर्ताओं ने संकल्प व्यक्त किया कि हर परिवार की भावना है, उन्हें हर परिवार तक पहुंचना है।
सादर प्रकाशनार्थ

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 217 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 397 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व