राम मंदिर : उबेश्वर महादेव के जयकार के साथ 700 टोलियों ने शुरू किया पत्रक वितरण


उदयपुर। अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए जन-जन में समर्पण का भाव जगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत शनिवार को घर-घर पत्रक वितरण अभियान शुरू हो गया। प्रातःकाल मंगल वेला में अरावली की उपत्यकाओं में विराजित उबेश्वर महादेव के दर्शन-अर्चन कर कार्यकर्ताओं ने भोलेनाथ का जयकारा लगाया और घर-घर अलख जगाने निकल पड़े।

उदयपुर जिले में 700 टोलियों ने अभियान का शंखनाद किया है। हर टोली में 5 से 10 कार्यकर्ता शामिल हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण समिति के तत्वावधान में पूरे देश में रामलला के मंदिर के लिए समर्पण भाव जाग्रत करने का अभियान 15 जनवरी से शुरू हो चुका है जो 30 जनवरी तक चलेगा। इस चरण में घर-घर पहुंचकर जन-जन से जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए निधि समर्पण का आग्रह किया जा रहा है।

इसी अभियान के दौरान कई समाज, संगठन, उद्यमी, व्यवसायी आदि भी साथ जुड़कर सहयोग दे रहे हैं। कई ने निधि समर्पण की है और कई ने समर्पण का संकल्प व्यक्त किया है।
अभियान का दूसरा चरण 31 जनवरी से शुरू होगा। 15 फरवरी तक चलने वाले इस दूसरे चरण में कार्यकर्ता-रामभक्त घर-घर 10 रुपये, 100 रुपये व 1000 रुपये के कूपन लेकर पहुंचेंगे। जिस परिवार की जैसी श्रद्धा होगी, वे वैसा समर्पण सहयोग कर सकेंगे। दो हजार से अधिक की राशि पर 80-जी की छूट रहेगी। साथ ही, नकद समर्पण 20 हजार रुपये तक का ही प्राप्त किया जा सकेगा। इससे अधिक के समर्पण के लिए चेक ही स्वीकार किए जाएंगे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 360 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 198 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 249 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 445 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व