वैक्सीन ट्रायल से डरें नहीं:दैनिक भास्कर के संपादक लक्ष्मी पंत अपने पाठकों के लिए बने ट्रायल का हिस्सा, वैक्सीन लगवाकर बोले- गहरा सुकून मिला

कोरोना की स्वदेशी ‘कोवैक्सिन’ का ट्रायल जयपुर में विद्याधर नगर स्थित महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में चल रहा है। लोगों में इसे लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां हैं। डर भी है कि कहीं कोई साइड इफेक्ट ना हो जाए। अपने पाठकों के इस डर को दूर करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रायल के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर लक्ष्मी प्रसाद पंत ने भी अग्रसेन हॉस्पिटल में जाकर टीका लगवाया।

वैक्सीनेशन के बाद उन्होंने कहा, ‘पत्रकारों को लेकर कुछ लोगों के मन में निगेटिव इमेज रहती है। यह धारणा है कि ये तो हमेशा निगेटिव खबरें देते हैं। इसलिए मुझे लगा कि मुझे एक अच्छी खबर का हिस्सा बनना चाहिए। वैक्सीन ट्रायल का हिस्सा बनने के बाद मुझे कितनी खुशी हो रही है, इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। एक गहरा सुकून महसूस कर रहा हूं।’

…ताकि जिंदगी की गाड़ी चलती रहे
वैक्सीन ट्रायल से पहले लक्ष्मी प्रसाद पंत ने बताया कि उन्होंने जिंदगी में दो ट्रायल दिए हैं। पहला ड्राइविंग लाइसेंस के लिए। दूसरा 18 साल बाद कोरोना वैक्सीन के लिए। तब मैंने गाड़ी चलाने के लिए ट्रायल दिया था। अब जिंदगी की गाड़ी चलती रहे, उसका ट्रायल दे रहा हूं। लक्ष्मी प्रसाद पंत को वैक्सीन लगाने से पहले उनका फुल बॉडी चेकअप किया गया। वजन और हाइट से लेकर बीपी तक की जांच की गई। वैक्सीनेशन से पहले कोरोना टेस्ट भी किया गया।

Related Posts

  • Crime
  • February 16, 2026
  • 211 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

राजसमंद (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर संभाग के पुलिस ने जाली मुद्रा के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। राजसमंद जिले के केलवा थाना पुलिस ने जैतपुरा गांव के एक…

अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

नई दिल्ली (अमोलक न्यूज Amolak News)। भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार हुआ है। लेटेस्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (फरवरी 2026) के अनुसार, अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 322 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 224 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 171 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 152 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 211 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 402 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व