सुविवि परिसर में जल्द चलेंगे ई-रिक्शा, नगर निगम ने दी सहमति

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ई-रिक्शा की बहुप्रतीक्षित मांग अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। नगर निगम ने विश्वविद्यालय को दस ई-रिक्शा देने की सहमति प्रदान कर दी है।
सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के भीतर आवागमन के लिए लंबे समय से ई रिक्शा की मांग विद्यार्थियों द्वारा की जाती रही है। कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने जुलाई में कार्यभार ग्रहण करने के बाद विद्यार्थियों के हित में इस मांग को पूरा करने के लिए नगर निगम के महापौर जीएस टांक से मुलाकात की एवं ई-रिक्शा चलाने में मदद मांगी।

उस समय महापौर ने आश्वासन दिया था इस मांग को पूरा करने में पूरी मदद करेंगे।
इसी क्रम में नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहट ने दस ई रिक्शा सुखाड़िया विश्वविद्यालय को प्रदान करने का सहमति पत्र जारी किया है। इसके तहत विश्वविद्यालय की ओर से नगर निगम के साथ एक एमओयू किया जाएगा जिसमें आगे की प्रक्रिया, ई रिक्शा संचालन, ई-रिक्शा हस्तांतरण आदि पर लिखित में करार किया जाएगा।
ई-रिक्शा चलने से विद्यार्थियों को मुख्य द्वार से विभिन्न कॉलेजों, प्रशासनिक भवन तक जाने के लिए पैदल जाना पड़ता है क्योंकि विश्वविद्यालय के भीतर आवागमन की सुविधा नहीं है। ई-रिक्शा चलने से विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी।

” विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 2012 में साइकिल चलाने की एक मुहिम तत्कालीन कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी ने शुरु की थी। उसके बाद अब यह ई रिक्शा की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।”

  • प्रो अमेरिका सिंह, कुलपति, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय

Related Posts

परिवार बाहर गया और घर में चोर, आभुषण और नकदी ले गए

उदयपुर। उदयपुर शहर केसुभाष नगर में सूने मकान से चोर लाखों के जेवर और नकदी ले गए। तब परिवार दिल्ली गया हुआ था।भूपालपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी सुरेंद्र…

उदयपुर में देशभर के 101 प्रतिभागियों को सम्मानित किया

उदयपुर। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच एवं फॉस्टर संस्थान/श्री कल्याणेश्वरी चौरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसेडर सम्मान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एनआईसीयू में समय से पहले जन्मे बच्चे की 60 दिन की यात्रा

  • July 25, 2024
  • 4 views
एनआईसीयू में समय से पहले जन्मे बच्चे की 60 दिन की यात्रा

मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा, अमित शाह से शिष्टाचार भेंट

  • July 24, 2024
  • 3 views
मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा, अमित शाह से शिष्टाचार भेंट

थर्ड स्पेस में ओलंपिक फेस्टिवल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक

  • July 24, 2024
  • 7 views
थर्ड स्पेस में ओलंपिक फेस्टिवल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक

फतहसागर में डूबे युवक का शव आज मिला सिविल डिफेंस को

  • July 23, 2024
  • 10 views
फतहसागर में डूबे युवक का शव आज मिला सिविल डिफेंस को

दूषित पानी पीने से मौत के बाद 2295 लोगों की स्क्रीनिंग, अब तक 37 भर्ती

  • July 22, 2024
  • 5 views
दूषित पानी पीने से मौत के बाद 2295 लोगों की स्क्रीनिंग, अब तक 37 भर्ती

जीबीएच अस्पताल उदयपुर में 72 घंटे सीज किया जाएगा अवैध निर्माण

  • July 22, 2024
  • 9 views
जीबीएच अस्पताल उदयपुर में 72 घंटे सीज किया जाएगा अवैध निर्माण