भ्रूण लिंग परीक्षण के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में एक महिला दलाल गिरफ्तार

जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने डिकॉय कार्रवाई कर भ्रूण लिंग जांच के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए एक महिला दलाल नैहना पत्नी अशोक कुमार शर्मा, निवासी नाथूसर, अलवर को गिरफ्तार किया है। साथ ही भ्रूण लिंग जांच के नाम पर ली गई राशि के हुबहू नोट भी बरामद भी किए हैं।

अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से शाहपुरा, विराटनगर, थानागाजी जिले के आसपास के इलाकों में एक अज्ञात गिरोह द्वारा गर्भवती महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। उन्होंने बताया कि सूचना की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीसीपीएनडीटी श्री सतवीर सिंह के नेतृत्व में एक डिकॉय दल का गठन किया गया।

डॉ. सोनी ने बताया कि एक दलाल नैहना देवी ने डिकॉय गर्भवती महिला एवं सहयोगी से बातचीत कर 25 हजार में भ्रूण लिंग जांच करवाने की बात कही। इसके बाद दलाल नैहना देवी ने डिकॉय गर्भवती को विराटनगर के बस स्टैंड पर बुलाया। वहां से अपनी गाड़ी में डिकॉय गर्भवती को शाहपुरा लेकर गई और राजकीय चिकित्सालय से गर्भवती महिला की पर्ची बनवा कर सोनोग्राफी लिखवा कर हॉस्पिटल के सामने संचालित निजी सोनोग्राफी सेंटर में लेकर आयी।

नियम अनुसार समस्त दस्तावेज जमा करवा कर सामान्य तरीके से सोनोग्राफी करवाई गई। वहां से बाहर आकर गर्भवती महिला व सहयोगी महिला को भ्रूण लिंग परीक्षण के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण दल ने सोनोग्राफी सेंटर के दस्तावेज जांच किए, जोकि सही पाए गये। आरोपी महिला दलाल नैहना देवी से पूछताछ में उसने कबूल किया कि मैंने मनगढ़ंत तरीके से भ्रूण लिंग परीक्षण की जानकारी देकर राशि ली है। जिस पर निरीक्षण दल ने तलाशी में 24500 के हू-ब-हू नंबरी नोट बरामद किए।

इस डिकॉय कार्यवाही में हेड कॉन्स्टेबल श्री चंद्रभान, श्री कैलाश चंद, कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार, मुकेश, कांस्टेबल शानू, पीसीपीएनडीटी समन्वयक, सीकर श्री नंदलाल पूनिया, जयपुर समन्वयक बबीता चौधरी व मनीषा शर्मा शामिल थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व