उदयपुर में देशभर के 101 प्रतिभागियों को सम्मानित किया

उदयपुर। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच एवं फॉस्टर संस्थान/श्री कल्याणेश्वरी चौरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसेडर सम्मान समारोह रविवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुलदीप शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इसमें देशभर के 101 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण आमेटा ने की। विशिष्ट अतिथि कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक माधोसिंह चम्पावत, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन नई दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजश्री गांधी एवं पर्यावरणविद् किशोर कोठारी उदयपुर थे।
मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने वर्तमान परिपेक्ष में कृषि में जो नवीन तकनीकी आ रही है सुधार हो रहे हैं उनकी भूरी भूरी प्रशंसा ओर राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर सम्मान प्राप्त करने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। उसके संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के अध्यक्ष एवं सीईओ डॉ.ललित नारायण आमेटा ने बताया कि संस्था ने डिजिटल माध्यम से एक मंच प्रदान कर समाज को मुख्य धारा में जोड़ने प्रमुख भूमिका निभाई है। अब तक 45 राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण में 11 को, चित्रकला में 4 को, नृत्य में 6 को एवं स्टार चेम्पियन में 5 को और श्रेष्ठ साहित्य लेखन में 75 को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पारिस्थितिकी वैज्ञानिक डॉ.सुनील दुबे ने कहा कि घर बैठे प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर राष्ट्रीय पुस्तकों में जगह मिली। डॉ दुबे द्वारा सभी पर्यावरण प्रेमियों को स्वच्छ हरित सर्वाेच्च भारत निर्माण का संदेश सभी व्यक्तियों तक पहुंचने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि डॉ गांधी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ ओम प्रकाश किराड़ एवं रूपेश चंद्र पालीवाल राजसमंद ने किया। आभार डॉ.लक्ष्मीनारायण आमेटा ने ज्ञापित किया।

Related Posts

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

Union Budget 2026 एमएलए ताराचंद जैन-जनता के लिए समर्पित बजट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक और शानदार बजट देश की…

You Missed

राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

  • February 11, 2026
  • 11 views
राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

  • February 9, 2026
  • 40 views
राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

  • February 9, 2026
  • 23 views
स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

  • February 9, 2026
  • 22 views
थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

  • February 3, 2026
  • 48 views
वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

  • February 3, 2026
  • 45 views
राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट