17 लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे थे, वसूला 6200 रुपए का जुर्माना

उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नो मास्क नो एंट्री अभियान के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों की पालना में नगर निगम उदयपुर ने सोमवार को लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला।

उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि उदयपुर शहर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

जरूरतमंद लोगों को निशुल्क मास्क बांटे जा रहे हैं, नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं एवं लोगों को अपील करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने हेतु किए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है फिर भी कई लोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।

इन लोगों के खिलाफ नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक एवं आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं, इन्हीं आदेशों की पालना में सोमवार को भी स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली एवं सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में कार्यवाही करते हुए 17 लोगों के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने बिना मास्क लगाए घूमने के कारण ₹6200 का जुर्माना वसूला गया।

वितरित किए मास्क
सोमवार नगर निगम एवं स्काउट गाइड हिंदुस्तान के स्वयं सेवकों द्वारा कोयुनिट्री लीडर भगवती लाल साहु के नेतृत्व में शहर के उपनगरीय क्षेत्र नारायण सेवा के आस-पास , अंकुर कॉम्पलेक्स, गायत्री नगर हिरण मगरी सेक्टर नंबर 5 के प्रत्येक दुकानों पर व मकानों में माक्स वितरण किये, पेम्पलेट चिपकाए साथ ही आम जन मानस को जाग्रत रहने का संदेश दिया।

Related Posts

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का को-प्रोड्यूसर और वेंडर मुंबई से गिरफ्तार

उदयपुर। उदयपुर के डॉक्टर से 30 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने मुंबई से फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर और वेंडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

सत्य घटना से प्रेरित फिल्म ‘सागवान’ का भव्य पोस्टर विमोचन

उदयपुर, राजस्थान: राजस्थानी सिनेमा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, ‘सांवलिया एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सागवान’ का भव्य पोस्टर विमोचन हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की हस्तियों…

You Missed

उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

  • December 6, 2025
  • 2 views
उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

बेदला खुर्द में बीएलओ का किया सम्मान

  • December 6, 2025
  • 2 views
बेदला खुर्द में बीएलओ का किया सम्मान

उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

  • December 6, 2025
  • 3 views
उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पूजन एवं संकल्प

  • December 5, 2025
  • 5 views
हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पूजन एवं संकल्प

शैली जैन को पीएचडी

  • December 5, 2025
  • 6 views
शैली जैन को पीएचडी

विंडहैम ग्रैंड ने उदयपुर में खोला पूर्णतया प्योर वेज लेकसाइड रिसॉर्ट

  • December 5, 2025
  • 7 views
विंडहैम ग्रैंड ने उदयपुर में खोला पूर्णतया प्योर वेज लेकसाइड रिसॉर्ट