17 लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे थे, वसूला 6200 रुपए का जुर्माना

उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नो मास्क नो एंट्री अभियान के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों की पालना में नगर निगम उदयपुर ने सोमवार को लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला।

उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि उदयपुर शहर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

जरूरतमंद लोगों को निशुल्क मास्क बांटे जा रहे हैं, नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं एवं लोगों को अपील करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने हेतु किए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है फिर भी कई लोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।

इन लोगों के खिलाफ नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक एवं आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं, इन्हीं आदेशों की पालना में सोमवार को भी स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली एवं सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में कार्यवाही करते हुए 17 लोगों के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने बिना मास्क लगाए घूमने के कारण ₹6200 का जुर्माना वसूला गया।

वितरित किए मास्क
सोमवार नगर निगम एवं स्काउट गाइड हिंदुस्तान के स्वयं सेवकों द्वारा कोयुनिट्री लीडर भगवती लाल साहु के नेतृत्व में शहर के उपनगरीय क्षेत्र नारायण सेवा के आस-पास , अंकुर कॉम्पलेक्स, गायत्री नगर हिरण मगरी सेक्टर नंबर 5 के प्रत्येक दुकानों पर व मकानों में माक्स वितरण किये, पेम्पलेट चिपकाए साथ ही आम जन मानस को जाग्रत रहने का संदेश दिया।

Related Posts

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म, कला और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रोशनी बारोट को संगठन की ओर से उदयपुर जिला अध्यक्ष…

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ; कैलाश खैर, अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी और सिंगर अमृत नाथ आएंगे

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ‘म्यूजिक विदाउट बॉर्डर्स’ के दस वर्ष पूरे कर फरवरी माह में एक बार फिर से जिंक सिटी उदयपुर को अतंर्राष्ट्रीय मंच…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व