गुजरात सांसद के 3 रिश्तेदारों की राजस्थान में एक्सीडेंट में मौत

उदयपुर। उदयपुर में पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर हुए एक्सीडेंट में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 गुजरात के बनासकांठा जिले के रहने वाले थे। महिला उदयपुर जिले की रहने वाली थी। एक्सीडेंट गोगुंदा थाना क्षेत्र में पीर बावजी के पास रविवार (14 दिसंबर) शाम 5.30 बजे हुआ है। हादसे में मरने वाले तीन लोग गुजरात की सांसद के रिश्तेदार थे।

हादसे के बाद हाईवे पर करीब 2 घंटे तक 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार मार्बल ब्लॉक से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होने से एक्सीडेंट हुआ। एक ब्लॉक पीछे चल रही फॉर्च्यूनर पर गिर गया। इसके बाद एक-एक कर गाड़ियां उससे भिड़ गईं। हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मृतक गुजरात के कांग्रेस सांसद के रिश्तेदार

गिर्वा सर्किल के डीएसपी गोपाल चंदेल ने बताया- हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि गाड़ियों में फंसे लोगों को गैस कटर से गाड़ियों को काटकर निकाला गया। एक्सीडेंट में घायल विक्रम हीराजी ठाकुर (29) ने बताया कि वे आज सुबह रिश्तेदारों के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकले थे।

हादसे में उनके जीजा अरविंद पुत्र वालाजी, भाई का बेटे विक्रम पुत्र बलवंत और प्रकाश भाई पुत्र रमेश भाई की मौत हो गई। सभी बनासकांठा से कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर के रिश्तेदार हैं।

मंदिर से जा रही महिला की भी मौत

डीएसपी गोपाल चंदेल ने बताया कि उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र के गोदों का गुड़ा निवासी लीला कुंवर पत्नी भंवर सिंह की मौत हुई है। वह परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। हादसे में घायल उदयपुर के नाई गांव के निवासी प्रताप सिंह (65), गगांधर (40) और बंशीलाल (50) को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया है।

फॉर्च्यूनर कार चकनाचूर, घायल फंसे

घटनास्थल से निकल रहे भाजपा के उदयपुर (देहात) के जिलाध्यक्ष पुष्करलाल तेली ने बताया- पिंडवाड़ा की ओर से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुष्करलाल तेली ने बताया- आठ से ज्यादा लोग अलग-अलग गाड़ियों में फंस गए। जिनको निकाला जा रहा है। एक फॉर्च्यूनर कार चकनाचूर हो गई।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 367 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 268 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 184 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 260 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 450 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व