उदयपुर के मावली की बेटी हिमानी श्रीमाली के लिए विधानसभा में बजी तालियां

उदयपुर, जयपुर। राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग के प्रबल कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम” राजस्थान युवा सभा” का निर्धारित कार्यक्रमानुसार जयपुर में सम्पन्न हुआ। विधानसभा में हमारा भविष्य हमारा निर्णय, किशोर- किशोरियों के सशक्त भविष्य के लिए सुदृढ़ मानसिक स्वास्थ्य और उचित केरियर मार्गदर्शन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त करने थे।

उदयपुर के मावली ब्लॉक के ग्रामीण अंचल सवानिया निवासी हिमानी श्रीमाली ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गाँव, पंचायत, ब्लॉक एवं जिले का नाम रोशन किया। युवा संसद के नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई हिमानी श्रीमाली ने विधानसभा में। लोपड़ा विद्यालय की कक्षा बारवीं कला वर्ग की नियमित विद्यार्थी है हिमानी श्रीमाली। मावली ब्लॉक के सीबीईओ सुख लाल गुर्जर ने हिमानी श्रीमाली , विद्यालय स्टाफ, परिवारजनों को बधाई दी। पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान आने पर बधाइयाँ देकर खुशियाँ मनाई गई थी।

आज राज्य स्तर पर छाया हिमानी श्रीमाली का दमदार भाषण।उदयपुर जिले के लिए रहा गौरव का दिन। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्राध्यापक माला रामावत के निर्देशन में तैयारी का अवसर मिला था। जिला स्तर पर प्रतियोगिता में मावली ब्लॉक के प्रभारी शांति लाल मीणा रहे थे। ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली के संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी गतिविधि प्रभारी ने उक्त उपलब्धि में समस्त सहयोग कर्ताओं, हिमानी के परिवारजनों को बधाई दी । सोमवार को दोपहर निर्धारित समय पर विधानसभा के लाईव प्रसारित कार्यक्रम का बेसब्री से प्रतिक्षा करते हुए नागरिकों को देखा गया। हिमानी श्रीमाली का विधानसभा से लाईव देख कर, उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया था।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 198 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 249 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 445 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व