डबोक में 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय मेसोनरी स्टोन को जब्त किया

उदयपुर (अमोलक न्यूज) अरावली विस्तार वाले जिलों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर जिले में प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में खनन, वन, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही कर रही हैं।

खनि अभियंता आरिफ अंसारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत मंगलवार को संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा डबोक क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाए गए 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय मेसोनरी स्टोन को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को पुलिस स्टेशन डबोक की सुपुर्दगी में देकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसी प्रकार निरीक्षण दल ने फतेहनगर क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय मेसोनरी स्टोन जब्त किया। अवैध परिवहन में लिप्त इस वाहन को पुलिस थाना फतेहनगर की सुपुर्दगी में दिया गया है। विभाग द्वारा प्रकरण में नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

उधर पुलिस थाना घासा द्वारा एक ट्रैक्टर पत्थरों से भरा हुआ अवैध खनन परिवहन करता हुआ पाए जाने पर डिटेन किया गया। सूचना मिलते ही खान विभाग ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण को अपने स्तर पर लेते हुए आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाई। अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 298 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 186 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व