लोगो से कमीशन पर खाते खरीदने वालों को पकड़ा, तीन भीलवाड़ा के

उदयपुर। साईबर ठगों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर चार लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से लेपटॉप और कई सामग्री जब्त की।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उमेश ओझा वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्र चारण के नेतृत्व में गठित टीम 3 जनवरी को मुखबीर की सुचना पर सोनारिया, लखावली स्थित एक मकान पर दबिश देकर चार व्यक्तियो के कब्जे से 02 लेपटॉप, 46 एन्ड्रोड मोबाईल, 42 सिम कार्ड, 36 एटीएम कार्ड, 16 बैंक पासबुक व 36 एटीएम कार्ड एवं वाईफाई राउटर जब्त किए।

आरोपी विशाल यादव, विजयसिंह, मोहम्मद परवेज व मनीष राठौर अपने साथी सौरभ उपाध्याय व सुमित चंदेल के साथ मिलकर धोखाधडी पूर्वक अलग–अलग लोगो से कमीशन पर खाते खरीदकर, उक्त खाते अन्य को कमीशन पर देकर अलग अलग लोगो को झासा दे धोखे मे रख ऑनलाईन ठगी एवं ऑनलाईन गेम की राशि ट्रान्सफर करा अपने साथियों के साथ आपराधिक षडयन्त्र रचकर कमीशन प्राप्त कर बैक खाते खरीदने बेचने का संगठित गिरोह बनाकर अवैध क्रिया-कलाप कर रहे थे।
इस पर पुलिस ने अपराध धारा 318 ( 4 ), 316(2), 112(2), 61 (2) बीएनएस 2023 व धारा 66, 66डी आई. टी. एक्ट के तहत हर चारो आरोपीगण को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 08 / 2026 धारा 318 ( 4 ) 316 (2), 112(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व धारा 66, 66डी आई. टी. एक्ट मे दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है ।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

विशाल यादव उम्र 22 साल, निवासी पटेल नगर विस्तार, पुलिस थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा

विजयसिंह 20 साल निवासी चन्द्रशेखर आजाद नगर, पुलिस थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा

मोहम्मद परवेज खान उम्र 25 साल, निवासी लेबर कॉलानी थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा

मनीष राठौर उम्र 24 साल, निवासी महावीर नगर, थर्ड टीचर्स कॉलानी थाना महावीर नगर जिला कोटा ।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व