शांतिनाथ सोशल समिति उदयपुर में 74 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

उदयपुर। शांतिनाथ सोशल समिति द्वारा सेक्टर-3 में आयोजित 20वें रक्तदान शिविर का आयोजन समिति के 25वें स्थापना वर्ष रजत जयंती वर्ष के अवसर पर किया गया, जिसमें 74 यूनिट रक्तदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का परिचय दिया।
समिति अध्यक्ष रोशन लाल कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को आयोजित इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ शांतिनाथ सोशल समिति की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जाँचें की गईं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. बी. के. पुष्प द्वारा मन को स्वस्थ रखने विषय पर एक उपयोगी एवं प्रेरणादायक स्वास्थ्य वार्ता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर तपस्या एवं धार्मिक आचरण के लिए समर्पित तपस्वी जनों का सम्मान भी किया गया। समिति सचिव रोशन लाल लोढ़ा ने शिविर में पधारे सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

मुमुक्षु शीतल जैन का अभिनंदन, 22 फरवरी को उदयपुर के कमोल में दीक्षा महोत्सव

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolak News)। सांसारिक सुखों का परित्याग कर आत्म-कल्याण की राह चुनने वाली मुमुक्षु शीतल जैन का आज श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय परिवार द्वारा भावभीना अभिनंदन किया…

गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, इस बार MGGS पहाड़ा आयोजक

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolak News)। उदयपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर टाउनहॉल स्थित नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर होने वाले गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या को लेकर आज…

You Missed

महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

  • January 23, 2026
  • 6 views
महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

मुमुक्षु शीतल जैन का अभिनंदन, 22 फरवरी को उदयपुर के कमोल में दीक्षा महोत्सव

  • January 22, 2026
  • 89 views
मुमुक्षु शीतल जैन का अभिनंदन, 22 फरवरी को उदयपुर के कमोल में दीक्षा महोत्सव

गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, इस बार MGGS पहाड़ा आयोजक

  • January 22, 2026
  • 42 views
गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, इस बार MGGS पहाड़ा आयोजक

उदयपुर से चार साइकिल यात्री निकले कैंची धाम नैनीताल, जानिए इनका मकसद

  • January 22, 2026
  • 14 views
उदयपुर से चार साइकिल यात्री निकले कैंची धाम नैनीताल, जानिए इनका मकसद

महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता सम्पन्न

  • January 21, 2026
  • 100 views
महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता सम्पन्न

रोटरी क्लब उदय उदयपुर में साक्षी डोडेजा अध्यक्ष, एश्वर्यासिंह सचिव बनीं

  • January 21, 2026
  • 50 views
रोटरी क्लब उदय उदयपुर में साक्षी डोडेजा अध्यक्ष, एश्वर्यासिंह सचिव बनीं