पिम्स में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), उमरड़ा  में शनिवार को एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों का प्रवेशोत्सव मनाया गया। सभी विद्यार्थियों के साथ कॉलेज प्रबन्धन का परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थी और उनके परिजन फेकल्टी मेम्बर्स से मिले।
पिम्स के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने एमबीबीएस सत्र 2020-21 के छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि इंस्टीट्यूट में मेडिकल स्टडी के लिए बेस्ट वातावरण है। इंस्टीट्यूट छात्रों के मेडिकल शिक्षण में अधुनातन साधन सुविधाओं के साथ उनके भविष्य को उज्ज्वल बनायेगा। इस कॉलेज में सभी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। तीस-चालीस वर्षों के अनुभवी प्रोफेसर, डॉक्टर एवं लेक्चरर विद्यार्थियों को अपने ज्ञान से लाभान्वित करेंगे। यहां पर बेस्ट फेकल्टी, आधुनिक एक्यूपमेन्ट और क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध रहेगी। यहां वह सब सीखने को मिलेगा जिसका अन्यत्र प्राय: अभाव ही मिलता है।
साई तिरूपति यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. इन्द्रजीत सिंघवी ने कहा कि पिम्स विद्यार्थियों के केरियर में एक मील का पत्थर साबित होगा। पिम्स की प्रिंसिपल डॉ. मधु सिंघल ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को एडमिशन की बधाई देते हुए नियम व शिष्टाचार से रहने की हिदायत दी। इस दौरान सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर विद्यार्थियों का स्वागत किया और भविष्य में हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पिम्स की मेडिकल सुप्रिटेन्डेंट डॉ. चंदा माथुर, प्रो. प्रेसिडेंट देवेन्द्र जैन सहित सभी विभागों केे फेकल्टी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म, कला और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रोशनी बारोट को संगठन की ओर से उदयपुर जिला अध्यक्ष…

    उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ; कैलाश खैर, अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी और सिंगर अमृत नाथ आएंगे

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ‘म्यूजिक विदाउट बॉर्डर्स’ के दस वर्ष पूरे कर फरवरी माह में एक बार फिर से जिंक सिटी उदयपुर को अतंर्राष्ट्रीय मंच…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 297 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 189 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 152 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 136 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 185 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 378 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व