इंडिया फर्स्ट लाईफ लांग गारंटीड इंकम प्लान लॉन्च


उदयपुर।
 इंडिया फर्स्ट लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लि. (इंडियाफस्र्ट लाईफ) ने इंडियाफस्र्ट लाईफ लांग गारंटीड इंकम प्लान लॉन्च की घोषणा की। यह विशिष्ट प्लान वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने और परिवार को जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षा देने के लिए गारंटीड आय प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किया गया है।

सरल और गारंटीड समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से यह ग्राहक केंद्रित सुरक्षा प्लान स्थिर रिटर्न देता है, ताकि जोखिम को कम से कम कर वित्तीय उद्देश्य पूरे हो सकें।
रुषभ गांधी, डिप्टी सीईओ, इंडियाफस्र्ट लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लि. ने कहा कि ऐसा उत्पाद खरीदना सदैव बहुत रोमांचक होता है, जो आजीवन की गारंटी देता हो। इस प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए और हमारे ‘कस्टमरफस्र्ट’ सिद्धांत के साथ, हम इंडिया फस्र्ट लाईफ लांग गारंटीड इंकम प्लान प्रस्तुत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह एश्योर्ड व्यक्ति को 99 वर्ष की आयु तक टैक्स-फ्री आय की गारंटी देता है। यह मल्टी-जनरेशन प्लान 59 वर्ष के लंबे समय तक गारंटीड रिटर्न देता है, ताकि आप अपनी व अपने प्रियजनों की देखभाल कर सकें।
पुरुषोत्तम, चीफ जनरल मैनेजर-रिटेल लायबिलिटीज़, वैल्थ मैनेजमेंट सर्विसेस, मार्केटिंग, एनआरआई बिजऩेस एवं कैपिटल मार्केट डिवीजऩ, बैंक ऑफ  बड़ोदा ने कहा कि इंडियाफस्र्ट लाईफ  प्रमाणित उत्पाद पेश करने में सबसे अग्रणी है और लाईफ  लाग गारंटीड इंकम प्लान ऐसा उत्पाद है, जो आजीवन एवं उसके बाद भी टैक्स-फ्री गारंटीड नियमित आय प्रदान करता है। यह प्लान अनेक सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करता है, जो दीर्घकाल तक ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती हैं। इंकम बेनेफिट अवधि के अंत में गारंटीड आजीवन आय एवं पूरे प्रीमियम की वापसी के भरोसे के साथ, इंडियाफस्र्ट लाईफ लाँग गारंटीड इंकम प्लान दो राईडर विकल्पों-इंडियाफस्र्ट टर्म राईडर और लाईफवेवर प्रीमियम राईडर के साथ प्रोटेक्शन कवरेज बढ़ा देता है। यह प्लान प्रीमियम का भुगतान चूक जाने के बाद भी निरंतर लाईफ कवर सुनिश्चित करता है। इंडियाफस्र्ट लाईफ  42 जरूरत पर आधारित प्रस्तुतियों (उत्पाद व राईडर) की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। कंपनी देश में 98 फीसदी पिनकोड्स में ग्राहकों को सेवाएं देती है।

  • Related Posts

    उदयपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन का उदघाटन

    उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। उदयपुर के बलीचा मंडी स्थित फल मंडी में राज्य का पहला जामुन, सीताफल और आंवला फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया गया। यह प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन…

    यूको बैंक भूपालपुरा ब्रांच का स्थापना दिवस मनाया

    उदयपुर (अमोलक न्यूज)।  यूको बैंक भूपालपुरा ब्रांच में मंगलवार को 84वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । बैंक के सम्माननीय खाताधारक मुकेश जैन ने केक काटाऔर सभी को  84वें  स्थापना…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 363 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 265 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 200 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 181 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 253 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 447 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व