राजस्थान की गहलोत सरकार ने दी सौगातें, फोकस चार विधानसभा पर दिखा जहां उप चुनाव होने


जयपुर/उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार को प्रस्तुत बजट 2021-22 हर वर्ग के लिए हितकारी रहा। मुख्यमंत्री ने विकास की कई सौगातों के साथ हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए अनेक सौगातें दी। इन सौगातों में उदयपुर जिले को विशेष महत्त्व प्रदान करते हुए जिले के सर्वतोमुखी विकास पर फोेकस किया गया।
बजट में उदयपुर के भीण्डर में गजेन्द्र सिंह शक्तावत राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई है। आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर पब्लिक हेल्थ कॉलेज की स्थापना की जाएगी। उदयपुर के झाड़ोल ब्लॉक के मादड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। उदयपुर में 650 बेड क्षमता के नवीन पीजी छात्रावास का निर्माण करवाया जाएगा। कोविड व अन्य बीमारियों की रोकथाम व उपचार के लिए क्रिटीकल केयर मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज उदयपुर में 50 बेड के आईसीयू व 20 बेड क्षमता के एनआईसीयू विकसित किए जाएंगे।
बजट घोषणा के तहत उदयपुर में योग व नेचुरोपैथी का कॉलेज खोला जाएगा। युवाओं की सुविधार्थ यूथ हॉस्टल उदयपुर में साज-सज्जा व सुदृढ़ीकरण कार्य करवाए जाएंगे। उदयपुर के खेरवाड़ा में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना होगी। उदयपुर के अनुसूचित क्षेत्र सलूंबर, झाड़़ोल, खेरवाड़ा व लसाडिया में नवीन एकलव्य मॉडल रेजिडेन्शियल स्कूल खोले जाएंगे। उदयपुर में राजकीय आवासीय विद्यालय की स्थापना होगी। बच्चों में नशे की प्रवृति को रोकने एवं ऐसी परिस्थितियों से उन्हे बाहर निकालने के लिए नेहरू बाल संरक्षण कोष के तहत उदयपुर संभाग मुख्यालय पर समेकित बाल पुनर्वास केन्द्र की स्थापना की जाएगी। विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल विकसित करने के लिए राज्य में 9 शैक्षिक संभाग स्तर पर इन्क्यूबेशन सेल बनाया जाएगा।
सड़कों के मेजर रिपेयर कार्य
उदयपुर में ऋषभदेव, बलुआ, सराडा, चावण्ड, जयसमंद, जगत, झामेश्वर तक
(ऋषभदेव, सलूम्बर, सराड़ा)
वल्लभनगर ब्लॉक में दरोली, मंदेरिया, गुपड़ी, जसपुरा स्कूल होते हुए कुराबड़ तक।
खेरवाड़ा से कल्याणपुर तक।
उदयपुर जिले के उदयपुर शहर व भीण्डर में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से आवास निर्माण करवाए जाएंगे। उदयपुर में यातायात सुगमता व आधारभूत संरचना के विकास की दृष्टि से भुवाणा चौराहे से प्रतापनगर तक 4 लेन की 5.5 किमी इनर रिंग रोड का निर्माण, प्रतापनगर-भुवाणा 200 फीट सड़क पर अंडरपास निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण व साउथ विस्तार योजना में सड़क निर्माण आदि कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही वाड़ा-ढीकली क्षेत्र में जल भराव समस्या के निदान के लिए नाला निर्माण, पहाड़ी वाटरबॉडीज संरक्षण व पेयजल सुविधा के कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों पर 150 करोड़ का व्यय संभावित है। उदयपुर जिले के कानोड़, फतहनगर-सनवाड़ एवं उदयपुर शहर में उच्च जलाशयों का निर्माण, पाइपलाइन बिछाने का आदि कार्य (लागत 35 करोड रुपये) करवाए जाएंगे। जिले के वल्लभनगर, भीण्डर, कुराबड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी कार्य (लागत 65 करोड रुपये) करवाए जाएंगे। उदयपुर के सलूंबर में स्लग ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा।
उदयपुर में पर्यटकों की सुविधा एवं आकर्षण के लिए फतहसागर में स्थित नेहरू पार्क, रानी रोड, मायरा की गुफा (महाराणा प्रताप शस्त्रागार) गोगुन्दा के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के कार्यों पर 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उदयपुर के कल्याणपुर (खेरवाड़ा) में नया पुलिस थाना खोला जाएगा।
गोगुन्दा में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोले जाएंगे। जिले के ऋषभदेव को नगर पालिका बनाया जाएगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 85 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 70 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 191 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व