रघुवीर बोले : मोदी ने बड़े-बड़े वादे किए थे, सभी खोखले निकले

उदयपुर। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार के दो वर्ष 30 मई, 2021 को पूर्ण होने पर कहा है कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उनकी सरकार देश की जनता के लिए मनहूस एवं विनाशकारी साबित हुई है। पिछले सात वर्षो से केन्द्र में पूर्ण बहुमत के साथ चल रही सरकार देश को दिशाहीन तरीके से चला रही है। दुनिया में जो साख कांग्रेस शासन में थी उसे मिट्टी में मिला दिया है।
27 जनवरी, 2020 को भारत में कोरोना का पहला केस केरल में आया था उसके बाद देश में यह महामारी फैलती गई, इसके उपचार में प्रधानमंत्री ने कई प्रयोग किये। जनता से कहा – थाली बजाओ – लोगों ने थाली बजाई और कहा दीये जलाओ – तो दीये जलाये।
17 मार्च, 2020 को राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार से कहा कि देश में कोरोना की सूनामी आने वाली है। तो मोदी ने खिल्ली उड़ाई और 28 जनवरी, 2021 को कहा था कि लोग (राहुल गांधी) कह रहे थे कि देश में सूनामी आने वाली है परन्तु मुझे तो कहीं दिखी नहीं।
कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए देश में तैयारी करनी चाहिये थी परन्तु दिशाहीन प्रधानमंत्री विधान सभा चुनावों की तैयारी एवं बड़ी-बड़ी सभाओं में व्यस्त रहे। हाॅस्पीटलों में बेड्स, नये हाॅस्पीटल्स, ऑक्सीजन की व्यवस्था एवं वेक्सीन की व्यवस्था के बजाये रविन्द्रनाथ टैगोर बनने चले थे। सरकार की लापरवाही की वजह से लाखों लोगों ने अपने प्राणों को गवा दिया। कई परिवार बरबाद हो गये। राज्य सरकारों के माथे पर यह बोझ डाल कर हाथ-पर-हाथ रखकर बैठ गये।
इसके अतिरिक्त मैं देश के प्रधानमंत्री से पुछना चाहता हॅू कि पुरानी योजनाओं एवं स्थानों के नाम बदलने, एक मूर्ति की स्थापना, अमेरिका में जाकर ट्रंप के पक्ष में प्रचार (अबकी बार ट्रंप सरकार) के अलावा धारा 370 हटाना एवं राम मंदिर के निर्माण प्रारंभ कराने के अतिरिक्त देश में पूर्व प्रधानमंत्रियों के मुकाबले एक भी कार्य किया हो तो बताये। देश में लाखों लोगों को रोजगार देने वाली सरकारी कम्पनियों को प्राइवेट हाथों में बैंच दिया गया ।
प्रधान मंत्री बनने से पूर्व नरेन्द्र मोदी ने देश से बड़े-बड़े वादे दिये थे, सभी खोखले निकले – कहा था प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी दॅूगा, विदेशों में जमा काला धन लाकर प्रत्येक के खाते में 15-15 लाख रूपया जमा कराउंगा, किसानों की आय दुगुनी करूॅगा, महंगाई कम करूॅगा, देश को बिकने नहीं दॅूगा, देश को झुकने नहीं दॅूगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व