उदयपुर में बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन शुरू


उदयपुर। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने कहा है कि बच्चें सही मायनों में समाज के संदेशवाहक है, वे स्वयं भी वैक्सीन लगवाएं और अपने घर-परिवार व पास-पड़ोस के साथ-साथ अन्य बच्चों और बुजुर्गों को कोरोना के वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता फैलावें ताकि हर व्यक्ति कोरोना से सुरक्षित हो सके।
कलक्टर देवड़ा सोमवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक रेजीडेंसी स्कूल में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीनेशन अभियान के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम दौरान मौजूद विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
कलक्टर देवड़ा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब फिर से समय आ गया है कि हर व्यक्ति कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करें और इससे बचाव के लिए जागरूकता फैलावें। उन्होंने बच्चों को कोरोना से बचाव के तीन मूल मंत्र (मास्क पहनें, हाथ सेनेटाइज करें और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें) देते हुए कहा कि ओमिक्रॉन के साथ डेल्टा वेरिएंट का प्रसार हो रहा है ऐसे में हर व्यक्ति इससे बचाव के लिए निर्देशों की पालना करें।
/बूथ का किया शुभारंभ:*
कार्यक्रम के आरंभ में कलक्टर देवड़ा ने विद्यालय में वैक्सीनेशन के लिए तैयार किए गए बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें वैक्सीनेशन की जरूरत बताते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
शुभारंभ के इस मौके पर संयुक्त निदेशक (चिकित्सा) डॉ ज़ुल्फ़िकार अली काजी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी, आरसीएचओ डॉ.अशोक आदित्य, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. अक्षय व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुकेश पालीवाल, स्कूल प्रधानाचार्य रंजना मिश्रा सहित चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
वैक्सीनेशन के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं
इधर, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में 15 से 18 वर्ष के लगभग 2 लाख 15 हजार बच्चों को इस अभियान के दौरान टीकाकृत किया जाएगा। अभियान की शुरुआत पर जिले में कुल 514 सेशन साइट बनाई गई है जिसमें हर ब्लाक के प्रत्येक सेक्टर से कम से कम 2 विद्यालयों का चयन किया गया है। इसके अलावा जो बच्चे विद्यालय नहीं जाते हैं उनके टीकाकरण हेतु शहर में नियमित सेशन साइट के अलावा 6 जगहों (सहस्त्र औदीच्य समाज छोटी ब्रह्मपुरी, संत निरंकारी भवन चित्रकूट नगर, अटल सभागार, एग्रो ट्रेड कृषि मंडी, बीएन कॉलेज एवं टाउन हॉल) पर विशेष टीकाकरण साइट बनाई गई है जहां पर इस आयु वर्ग के बच्चे वैध आईडी प्रूफ के साथ टीकाकरण करवा सकेंगे। टीकाकरण के दौरान किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए प्रत्येक सेशन साइट पर एनाफाइलैक्सिस किट की उपलब्धता एवं एईएफआई प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डॉ खराड़ी ने बताया की टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु बच्चों को आईडी कार्ड लाना जरूरी है इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड के अलावा स्कूल का फोटो युक्त आईडी कार्ड भी मान्य होगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 420 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 308 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 255 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 228 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 319 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 495 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व