ACB की बड़ी कार्रवाई, भीलवाड़ा तहसीलदार सहित चार को पकड़ा, लाखों की नकदी भी बरामद

जयपुर में जानकारी देते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी व
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन.

जयपुर/भीलवाड़ा । ACBराजस्थान ने अपने इन्टेलिजेन्स शाखा द्वारा विकसित सूत्र सूचना पर सत्यापन के पश्चात जयपुर इकाई द्वारा विभिन्न टीमों सहित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को आरोपी लालाराम यादव, तहसीलदार भीलवाड़ा व दलाल कैलाश धाकड़ एवं मनोज घाकड़ एवं अन्य के 4 विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एक महत्त्वपूर्ण सूत्र सूचना मिलने पर ब्यूरो मुख्यालय द्वारा लालाराम यादव, तहसीलदार तहसील भीलवाडा एवं उसके दलाल कैलाश धाकड निवासी बिजौलिया पर गोपनीय निगरानी रखी गई। निगरानी से तहसील / उपखण्ड कार्यालय के राजस्व व अन्य मामलों में सांठगांठ कर रिश्वती राशि के लेनदेन का मामला बनना पाये जाने पर आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान अधिकारी राजेन्द्र नैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ब्यूरो की विभिन्न टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये आज सुबह आरोपियों के 4 विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई।

ब्यूरो की प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार लालाराम यादव, तहसीलदार भीलवाडा द्वारा अपने दलाल कैलाश धाकड़, मनोज धाकड़ व पक्षकार दीपक चौधरी से सांठगांठ कर एक मामले में तीन लाख रूपये रिश्वती राशि स्वयं के भाई पूरणमल यादव निवासी सेवापुरा चाकसू के बैंक खाते में डलवाना सत्यापन से पाया गया। प्रकरण में लालाराम यादव, तहसीलदार भीलवाडा, दलाल कैलाश धाकड व उसके पुत्र मनोज धाकड निवासी बिजौलिया, दीपक चौधरी निवासी गणेश मंदिर के पास भीलवाड़ा व निवासी सेवापुरा चाकसू (तहसीलदार का बड़ा भाई) के निवास स्थानों की तलाशी ली गई, पूरणमल यादव, तलाशी में लालाराम तहसीलदार के भीलवाड़ा स्थित निवास से 5 लाख 37 हजार रुपये नगद तथा उसके दलाल कैलाश धाकड़ के बिजौलिया निवास से 12 लाख रुपये से अधिक नकद राशि सहित कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज / साक्ष्य मिले हैं। प्रकरण में रिश्वत देने वाले, बिचौलिये दलाल व रिश्वत मांगने व प्राप्त करने वाले लोकसेवक, सभी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य तलाशी में मिले हैं।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. के निर्देशन में विभिन्न टीमों द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी जारी है। संदिग्धों के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण • योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

  • Related Posts

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 361 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 263 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 199 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 180 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 252 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 446 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व