नेताजी ने वाइस चांसलर को बनाया अपना न्यायाधीश…

gulab_chand_kataria
gulab_chand_kataria

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने के चंपाबाग की जमीन को लेकर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह पर लगातार अनर्गल बयान देने के आरोप लगाते हुए उनको निशाने पर लिया।
टिप्पणी व्यक्त करते हुए उन्हें व्यक्तिगत पत्र लिखकर कटारिया ने बताया कि प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह पिछले कुछ दिनों से चंपा बाग की जमीन को लेकर इस प्रकार से वक्तव्य दे रहे हैं उनसे उनकी प्रार्थना है कि चंपा बाग की भूमि विश्वविद्यालय को ही मिले।
कटारिया ने उन्हें बताया कि इस विषय को सबसे पहले उन्होंने राजस्थान विधानसभा में सदस्य होने के नाते सन 1978 -79 मैं पहल करके उठाया। विधानसभा की प्रोसिडिंग व विधानसभा की कार्रवाई से प्रोफेसर अमेरिका से चाहे तो रिकॉर्ड जुटा सकते हैं। लंबे समय तक विश्वविद्यालय के छात्रों व विद्यार्थी संघो ने भी यह भूमि विश्वविद्यालय को मिले इसके लिए कई आंदोलन भी किए लेकिन भूमि प्राप्त करने के लिए जो अधिग्रहण की कार्रवाई होनी चाहिए थी लंबे समय तक ना तो विश्वविद्यालय सफल हुआ और ना ही यूआईटी सफल हुई।

उक्त मामला उच्च न्यायालय जोधपुर में भी है। जोधपुर की सिंगल बेंच ने भी एडमिशन की कार्रवाई स्टे को कंफर्म किया। अब लड़ाई न्यायालय,यूआईटी व विश्वविद्यालय की है। कृपा करके प्रोफेसर अमेरिका सिंह सारे रिकॉर्ड देख कर के अगर इस प्रकार के वक्तव्य दें तो एक शिक्षाविद के लिए सम्मानजनक होगा।

प्रोफ़ेसर अमेरिका द्वारा उन पर(कटारिया) इस जमीन पर अनधिकृत कब्जा करने का जो आरोप बार-बार लगा रहे हैं कटारिया ने कहा कि वे उन्हें ही अपना न्यायधीश बनाते है। अगर इस भूमि पर उनके व उनके परिवार के किसी का भी कोई कब्जा हो वह यह प्रमाणित कर दे तो वे उनके निर्णय के आधार पर ही विधानसभा की सदस्यता छोड़ देंगे या फिर वह (कुलपति प्रो अमेरिका सिंह) इसमें असफल रहते हैं तो वह मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति के पद को छोड़कर अपने घर लौट जाएं। अगर वह स्वयं जांच नहीं करते हैं तो वह न्यायिक अधिकारी व सीबीआई जांच करना चाहे तो भी वह उनके निर्णय का स्वागत करेंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व