धारीवाल ने यूक्रेन में पढाई कर रही बालिका से की वार्ता

जयपुर। स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने यूक्रेन में रह कर एमबीबीएस की पढाई कर रही कोटा की बेटी हिमांशी सैनी से सोमवार को मोबाइल पर वार्ता कर वहां के हालातों के बारे में जानकारी ली तथा राजस्थान सरकार द्वारा वहां से नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देकर आश्वस्त किया कि उन्हें सकुशल घर तक लाया जायेगा।
कोटा में जनसुनवाई के दौरान श्री धारीवाल को जैसे ही दूरभाष पर कोटा के कुन्हाडी निवासी सीएस सैनी की बेटी के यूक्रेन के किवी में होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरन्त विडियो कॉल कर छात्रा हिमांशी एवं परिजनों से वार्ता की तथा आश्वस्त किया कि सकुशल घर वापसी के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से सभी बच्चों को सही सलामत स्वदेश लाया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा यूक्रेन में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की सहायता एवं घर तक लाने के लिए दिल्ली, मुम्बई सहित प्रमुख स्थानों पर अधिकारियों को नियुक्त कर जिम्मदारी तय की है। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि बच्चों के घर तक लाने का सारा खर्चा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने सभी बच्चों को एम्बेसी के सम्पर्क में रहकर उनकी सलाह के अनुसार वाहनों से यात्रा कर समीप के देशों तक पहुंचने का सुझाव दिया।
छात्रा ने स्वायत्त शासन मंत्री से रोमानियां में इंडिया की एम्बेसी के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाने तथा सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देर्शित करने का अनुरोध किया। मंत्री श्री धारीवाल ने सभी छात्रों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के अधिकारी लगातार केन्द्र से सम्पर्क में हैं उनकी जानकारी एम्बेसी तक पहुंचा दी जायेगी। उन्होंने परिजनों एवं छात्रा के मोबाइल नम्बर लेकर राज्य सरकार द्वारा युक्रेन से आने वाले नागरिकों की सहायता के लिए नियुक्त अधिकारियों तक पहुंचा कर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 342 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 241 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 186 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 164 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 228 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 424 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व