जयपुर/उदयपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया विश्विविद्यालय की मेजबानी में अगले साल होने वाली 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। आयोजन 3 से 7 जनवरी 2023 को होगा होगा।

आयोजन में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यम़ंत्री अशोक गहलोत सहित कई अति विशिष्ट भाग लेंगे। सुखाड़िया विवि के कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने बताया कि 30,000 से अधिक प्रतिभागी, 10 लाख विद्यार्थी, 14 सत्रों आयोजन, 40 वैज्ञानिक एवार्ड, 4 मीटस सहित देश विदेश के वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे।

विज्ञान कांग्रेस में देश- विदेश की वैज्ञानिक, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, 10-12 नोबेल पुरस्कार विजेता हिस्सा लेंगे तथा करीब 14 सत्रों आयोजन होगा जिसमे विज्ञान के विभिन्न थीम के साथ अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी।

About Author

Amolak News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *