उदयपुर। जिला जिम्नास्टिक्स संघ उदयपुर के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव शनिवार को निर्वाचन अधिकारी विक्रमसिंह चंदेल, राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ (पर्यवेक्षक) तथा जिला ओलिंपिक संघ उदयपुर के पर्यवेक्षक बलवीर सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से हिम्मतसिंह चौहान को पुन: अध्यक्ष, भरतसिंह सचिव तथा नरेन्द्रसिंह चौहान कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर भरतसिंह राठौड़, अनूप अधिकारी, हेमंत शर्मा, विनयदीपसिंह कुशवाहा, सह सचिव पद पर संजय कोठारी, राजेश पालीवाल, कमलेश जैन, अनिल देवपुरा तथा राजकुमार मेनारिया, लोकेन्द्रसिंह चुण्डावत, कर्नीपल सिंह, महेंद्रसिंह भाटी, भूपेंद्रपाल सिंह, वेदपाल सिंह, राजेंद्रसिंह चौहान, सुरेश कंडारिया, सुश्री गर्विता अमिटा, विकास निगम, जितेन्द्र अग्रवाल, निरंजन सिंह, श्रीमती सुमन चौबीसा, सुधीर उदयवाल, अशोक जैन, भूपेश याग्निक, संजय बंसल, विनय खत्री एवं नरेन्द्र पटवा सदस्य बनाये गये।
इस अवसर पर जिला जिम्नास्टिक्स संघ उदयपुर की नव-निर्वाचित कार्यकरिणी ने राजस्थान ऑलंपिक संघ के अध्यक्ष अजीतसिंह राठौड़ व राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ का साफा पहनाकर स्वागत किया और यह विश्वास दिलाया कि वे उदयपुर जिम्नास्टिक्स को नई ऊंचाइयां प्रदान करंगे।
वरिष्ठ संपादक शैलेश व्यास के निधन पर भाजपा ने बताई क्षति
उदयपुर। मेवाड़ संभाग के प्रथम समाचार पत्र जय राजस्थान के वरिष्ठ संपादक शैलेश व्यास के निधन पर भारतीय जनता पार्टी उदयपुर ने शोक व्यक्त करते हुए पत्रकारिता जगत के लिए…
कचरू लाल चौधरी -इनकम टैक्स स्लैब में परिवर्तन कर मध्यम वर्ग को राहत दे मोदी सरकार
उदयपुर। केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आमजन के लिए राहत की मांग करी है।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस…