गैंगरेप-मर्डर की घटना का खुलासा, 12 घंटे में महिला की लाश बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जयपुर। दौसा में महिला से गैंगरेप के बाद मर्डर की घटना का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा कर गांव सिसोदिया थाना रामगढ़ पचवारा निवासी दो आरोपियों कालूराम मीना पुत्र जवान राम (23) तथा संजू मीना पुत्र फूलचंद (18) को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त इटियॉस कार बरामद कर ली है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम एक 35 वर्षीय महिला के परिजनों ने थाना रामगढ़ पचवारा में एक रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि उसकी भतीजी अपने ससुराल जयपुर से उनके गांव के लिए निकली थी। काफी समय बीत जाने पर भी बताई जगह नही आने पर ससुराल व अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी कुछ पता नजर नहीं चला। इस रिपोर्ट पर थाना रामगढ़ पचवारा पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की गई।

एडीजी डॉ मेहरड़ा ने बताया कि थाना पुलिस ने जांच की ओर सोनड में गोपालपुरा गांव की ओर जाने वाले मोड़ पर स्थित गणपति होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें महिला एक बच्चे के साथ वहां खड़ी जयपुर नम्बर की सन्दिग्ध कार इटीयोस में जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाकर बच्चे की पहचान कर उससे तसल्ली पूर्वक पूछताछ की तो बच्चे ने बताया कि वह उस महिला के साथ कार में बैठा था। कार सवार उसे गांव में छोड़ गए और महिला को अपने साथ आगे ले गए।

उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता के निर्देशानुसार दौसा एसपी राजकुमार गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल दिनेश शर्मा तथा कार्यवाहक सीओ लालसोट सत्यनारायण के सुपर विजन तथा थानाधिकारी रामगढ़ पचवारा दिनेश कुमार के नेतृत्व में थाना मंडावरी, नांगल राजावतान, लवाण तथा साइबर सेल से एक विशेष टीम गठित की गई।

एडीजी मेहरड़ा ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कार चालक कालूराम मीना को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी संजू मीना के साथ महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव बस्सी थाना क्षेत्र में नई का नाथ के जंगल में एक सूखे कुएं में फेंकना बताया। इस पर देर रात कालूराम को घटना में प्रयुक्त कार समेत गिरफ्तार कर टीम ने महिला का शव बस्सी थाना क्षेत्र से बरामद कर राजकीय चिकित्सालय दौसा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मंगलवार को आसूचना संकलन कर तकनीकी सहायता से दूसरे आरोपी संजू मीना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 362 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 264 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व