यूपी में योगी जी कर सकते हैं,राजस्थान में अशोक गहलोत क्यों नहीं : वसुंधरा राजे

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे हैदराबाद में सम्पन्न हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अगले दिन हैदराबाद से सोमवार को उदयपुर पहुँची और निर्मम हत्या का शिकार हुए कन्हैया लाल के परिजनों से मिली।उसकी पत्नी को गले से लगाया और भावुक हो गई।मृतक की पत्नी ने उनसे कहा कि यदि उनके पति को सुरक्षा मिल जाती तो आज मेरी माँग में सिंदूर होता।


राजे ने कहा है कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री तो हैं ही,साथ में गृह मंत्री भी हैं।जो अपनी जिम्मेदारी को तो समझते नहीं,उल्टा हर मामले को प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी पर डालने का जबरन प्रयास करते हैं।जबकि दिल झकझोर देने वाली इस घटना के बाद आज प्रदेश में आतंक व भय का माहौल है।लोगो में ख़ौफ़ और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। ऐसे वातावरण को उत्तरप्रदेश प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्य नाथ योगी ख़त्म कर वहाँ शांति स्थापित सकते हैं,पर गहलोत राजस्थान में नहीं।यहाँ तो पूरी तरह से इंटेलीजेंस फल्योर है।
उन्होंने कहा कि रोज़ मेहनत करके परिवार का पेट पालने वाले कन्हैया लाल को गहलोत सरकार से सुरक्षा मिल जाती तो उनकी हत्या नहीं होती।पूरी तरह से कन्हैया लाल टेलर की हत्या की ज़िम्मेदार राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार है।यदि कोई भी सरकार प्रदेश के नागरिक को माँगने पर भी सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा सकती,तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है।
श्रीमती राजे ने कहा कि गहलोत कहते हैं कि हर गलती क़ीमत माँगती है।अब वे ही बताएँ कि उनकी सरकार ने जो गलती कि है उसकी क्या क़ीमत है? इस मामले की गहन जाँच और आरोपियों को फाँसी की सजा होनी चाहिए।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व