भारतीय नागरिकता मिली तो लगाए भारत माता की जय के नारे

उदयपुर। उदयपुर जिले में निवास कर रहे सिंधी समाज के नौ व्यक्तियों की प्रसन्नता का ठिकाना न रहा जब जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने उन्हें भारतीय नागरितका के प्रमाण पत्र सौंपे। इनमें से कई की आंखे छलक उठी और सरकार का आभार व्यक्त किया। भारतीय नागरिकता मिलते ही सिंधी समाज के लीलावंती, मानसी, अंजलि, लक्खोमल, संजीत मनचंदा आदि ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि सिंधी समाज के ये नौ सदस्य पिछले 20 सालों से उदयपुर में रह रहे थे लेकिन नागरिकता नहीं मिल पाने के कारण विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित होने एवं कई स्थानों पर विभिन्न प्रकार की परेशानी होने से निरंतर चिंतित थे। लेकिन सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इन्हें नागरिकता प्रदान की। अब ये व्यक्ति भी मुख्य धारा का हिस्सा बनकर अपना जीवन भारत की सरजमीन पर जी सकेंगे एवं सरकार द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी मनोज चौधरी, एडीएम प्रभा गौतम ने सभी को भारतीय नागरिक बनने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

    कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 363 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 265 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 200 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 181 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 253 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 447 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व