बोहरा समुदाय ने उत्साह से मनाई ईद उल अज़हा

उदयपुर । शनिवार को बोहरा समुदाय ईद उल अज़हा का त्यौहार मनाया। जहाँ दो साल से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे कर्फ्यू और लॉकडाउन में बीच ईद उल अज़हा का त्यौहार मनाया गया था एवं ईद के मौके पर पड़ी जाने वाली विशेष नमाज़ घर पर ही रह कर अदा की गई। वहीँ सारी पाबंदियां हटने के बाद समुदाय के लोगो में ईद को लेकर उत्साह है। इधर, जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा (10 जुलाई) की बधाई और शुभकामना दी है।

सुधारवादी बोहरा समुदाय (बोहरा यूथ) से संबद्ध दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया की आज सुबह शनिवार ईद उल अज़हा की विशेष नमाज़ रसूलपुरा मस्जिद, वजीहपुरा मस्जिद, मोहियदपुरा मस्जिद, खानपुरा मस्जिद (छोटी बोहरवाड़ी), चमनपुरा, खारोल कॉलोनी एवं पुला स्थित हाल में अदा की गई। दाऊदी बोहरा जमात के सचिव ज़ाकिर पंसारी ने बताया की आज ईद उल अज़हा के अवसर पर बोहरवाड़ी स्थित जमातखाने में सामूहिक नियाज़ का आयोजन भी किया गया है।

इस अवसर पर दाऊदी बोहरा जमात के अध्यक्ष अब्बास अली नाथजीवाला ने बताया की ईद की नमाज़ के बाद हमारे मुल्क और उदयपुर में शांति और सौहार्द्र के लिए दुआ की गई। उन्होंने बताया की ईद उल अज़हा केवल जानवर की क़ुरबानी का नाम नहीं है बल्कि अपने मन की साड़ी बुराइयां और दुर्भावना के त्याग का नाम है।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 299 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 186 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व