दिखा दुर्लभ बेंडेड रेसर सांप

उदयपुर। वागड़-मेवाड़ और कांठल की समृद्ध जैव विविधता की श्रृंखला में सांप की एक नई प्रजाति जुड़ गई है, और यह है बेंडेड रेसर सांप। इसे प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा में जिले में पहली बार देखा गया है। इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को प्रतापगढ़ के सर्पमित्र लव कुमार जैन द्वारा दलोट में देखा गया है। जैन ने इस सांप को रायपुर रोड़ पर स्थित एक दुकान से रेस्क्यू किया है।
सर्प विशेषज्ञ धर्मेंद्र व्यास ने बताया कि राजस्थान में बैंडेड रेसर एक असामान्य रूप से देखा जाने वाला सांप है। यह मुख्य रूप से शहर के बाहरी इलाके और कृषि क्षेत्रों के आसपास के सूखे क्षेत्रों में रहता है।  बैंडेड रेसर के वयस्क लाल-भूरे रंग और करीब से देखने पर भी लगभग समान छिद्रों के कारण स्पेक्ट्रमी कोबरा के बहुत करीब दिखते हैं। कई बार यह सांप आम लोगों में कॉमन वुल्फ़ समझा जाता है। उन्होंने बताया कि अपने जीवन के अधिकांश चरणों में इसे मुख्य रूप से शरीर के अग्र भाग पर सफेद बैंड की उपस्थिति की जाँच करके आसानी से पहचाना जा सकता है। यह बच्चें से बड़ा होने और पर अपना रंग बदल लेता है।


लव कुमार ने बताया कि इस असामान्य सांप को पहली बार रेस्कयू करने पर थोड़ा अलग दिखाई दिया। स्नैक एक्सपर्ट धर्मेंद्र व्यास व प्रीतम सिंह ने भी बताया कि यह दुर्लभ सांप बैंडेड रेसर है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा जिले में अब तक बैंडड रेसर नहीं देखा गया है और इस मायने खोज की यह उपलब्धि लव कुमार जैन के नाम से जोड़ी गई।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 307 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 205 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 159 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 143 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 199 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 390 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व