तृतीय नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप उदयपुर में

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान और डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में 27 नवम्बर से 3 दिसम्बर 2022 तक उदयपुर में तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप होगी।


इस संबन्ध में शनिवार को डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान, संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह, पैरा ऑलम्पियन कोच महावीर प्रसाद सैनी व संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के मध्य बैठक के बाद सप्त दिवसीय आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में संस्थान के विष्णु शर्मा हितैषी, भगवान प्रसाद गौड़, रोहित तिवारी, रविश कावड़िया व रजत गौड़ भी उपस्थित थे। डीसीसीआई सचिव ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एवं पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीसीआई) से मान्य यह विश्व की सबसे बड़ी व्हीलचेयर क्रिकेट स्पर्धा है। इसमें 16 टीमों के 300 से अधिक क्रिकेटर, अधिकारी, कोच व निर्णायक भाग लेंगे। बैठक में नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों के इस क्रिकेट महाकुंभ की तैयारियां आरंभ कर दी गई है। शहर के सुविधायुक्त मैदानों पर रोजाना मैच सम्पन्न कराए जाएंगे। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान पूर्व में भी ब्लाइंड क्रिकेट एवं पैरा स्वीमिंग की राष्ट्रीय स्पर्धाएं करवा चुका है।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 306 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 203 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 159 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 142 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 196 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 389 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व