अलग-अलग भाषाओं में हो राजस्थान पर्यटन की ज्यादा से ज्यादा ब्रांडिग- पर्यटन मंत्री

जयपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राजस्थान पर्यटन नीति के तहत अलग-अलग भाषाओं में विज्ञापन फिल्मों के माध्यम से राजस्थान पर्यटन की ब्रांडिग की जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और फोटो जर्नलिज्म सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार और प्रसार करें ताकि देश-दुनिया के मानचित्र पर राजस्थान की अमिट छवि बने। 

पर्यटन मंत्री ने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए क्रिएटिव एजेंसी स्पान कॉम्युनिकेशन के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक भ्रमण के लिए आए। इससे न केवल राज्य में निवेश बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान आने वाला हर पर्यटक को सुरक्षा और अपनापन का एहसास हो ऐसे प्रयास किए जाए, ताकि यहां से वह अपने सफर की सुनहरी यादें लेकर जाए।
बैठक में पर्यटन के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न नवाचारों के माध्यम से राजस्थान पर्यटन को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान क्रिएटिव एजेंसी  स्पान कम्युनिकेशन ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया।
बैठक में पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़, पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, अतिरिक्त निदेशक श्री मो. सलीम खान, मुख्य लेखा अधिकारी श्री सुशील कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह, संयुक्त निदेशक सुश्री सुमिता सरोच, उप निदेशक श्री दलीप सिंह राठौड़ सहित अन्य पर्यटन अधिकारी और स्पान कम्युनिकेशन एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व