उदयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की ब्लॉक स्तरीय रंगारंग शुरूआत

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश में आयोजित हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों ने प्रदेश को एक नवीन ऊर्जा प्रदान की है। खेलों के क्षेत्र में राजस्थान निखर रहा है और आगे बढ़ रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के दूसरे चरण के तहत ब्लॉक स्तरीय आयोजन का शुभारंभ प्रदेशभर में महोत्सव के रूप में हुआ।
उदयपुर जिले में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर ओलंपिक खेलों का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इन ब्लॉक स्तरीय आयोजनों में ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के समीप स्थित बड़गांव ब्लॉक मुख्यालय पर पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, प्रदेश के श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली व गोगुंदा विधायक प्रताप लाल भील के आतिथ्य में खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सभी अतिथियों ने इस आयोजन के तहत हर वर्ग को एक मंच पर एकजुट करने व ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने व निखारने के साथ उपयुक्त मंच उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया। प्रारंभ में बड़गांव सरपंच संजय शर्मा व पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस आयोजन के तहत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं खेलों के लिए प्रेरित करती नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों की तालियां बटौरी और जोश व उत्साह के साथ खिलाड़ियों द्वारा लगाए जा रहे कबड्डी-खो-खो में दाव-पैंच और दर्शकों की हूटिंग ने माहौल को रोमांचक बना दिया।
ओलंपिक खेल की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने खेल ध्वज फहराकर किया तथा खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। उपखण्ड अधिकारी मोनिका जाखड़ ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने दी आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़गांव प्रधान श्रीमती प्रतिभा नागदा, उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश पालीवाल, विकास अधिकारी नरेंद्रसिंह झाला, महात्मा गांधी विद्यालय  बड़गांव   की प्रधानाचार्य श्रीमती वंदना गिलूंडिया सहित बड़गांव ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व