हिंदुस्तान जिंक को सीआईआई इएक्सआईएम बैंक अवार्ड

उदयपुर।वेदांता समूह और देश में जिंक, लेड और सिल्वर की सबसे बड़ी और एकमात्र एकीकृत उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक को बिजनेस एक्सीलेंस 2022 के लिए प्लैटिनम श्रेणी में सीआईआई इएक्सआईएम बैंक अवार्ड प्रदान किया गया। व्यावसायिक उत्कृष्टता की दिशा कंपनी के लिये यह अवार्ड बड़ा मील का पत्थर है। सीआईआई इएक्सआईएम अवार्ड भारत में उत्कृष्टता के लिए सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है और इसे भारतीय उद्योग परिसंघ और भारतीय निर्यात आयात बैंक द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किया गया है।

हिंदुस्तान जिंक को यूरोपियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट, बिजनेस मॉडल के तहत बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवार्ड कंपनी द्वारा किये गये हरित पहल, सामाजिक जिम्मेदारियाँ, नए व्यावसायिक विकास, मानव संसाधन प्रथाएँ और तकनीकी नवाचार के लिये उल्लेखनीय हैं।

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकार अरुण मिश्रा ने कहा कि, बेंचमार्क प्रक्रियाओं और संचालन के लिए हमारी टीम और व्यापारिक भागीदारों के लगातार प्रयास उत्कृष्टता की ओर ले जाने में सफल  हैं। सीआईआई ईएक्सआईएम पुरस्कार हमारे प्रयासों के लिए मान्यता है जिसने हमें सभी प्रमुख हितधारक के साथ पारस्परिक रूप से लाभप्रद, दीर्घकालिक संबंध स्थापित करने में मदद की है।यह पुरस्कार हमारे कर्मचारियों के लिये प्रेरणास्पद है, उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।

यह पुरस्कार संगठन के प्रदर्शन और सात अलग-अलग मानदंडों के तहत परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक व्यापक मॉडल पर आधारित है। इसका उद्देश्य शीर्ष प्रदर्शन करने वाली भारतीय कंपनियों को उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार और बनाए रखने के लिए मान्यता देना और प्रोत्साहित करना है।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व