लेकसिटी में जी-20 शेरपा सम्मेलन का हुआ आगाज

उदयपुर। जी-20 शेरपा सम्मेलन का रविवार को शुभारंभ हो गया। Udaipur hosts first G20 Sherpa meeting under India’s Presidency जी-20 के 20 देशों एवं अन्य 9 देशों के शेरपा का आगमन होते ही सर्वप्रथम एयरपोर्ट पर उनका स्वर लहरियों के साथ स्वागत किया और फिर उन्हें गंतव्य स्थल तक ले जाया गया। इसके पश्चात लीला पैलेस में दोपहर से देर शाम तक कार्यक्रमों का दौर चला। सायं 4 बजे लीला पैलेस में भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कान्त ने प्रेस वार्ता में शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने जी-20 शेरपा सम्मेलन के लिए उदयपुर में की गया उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया और मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, कलेक्टर तारा चंद मीणा, एसपी विकास शर्मा द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए किये गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उदयपुर में की गई साफ-सफाई, रंग रोगन, आर्ट वर्क, परिवहन एवं कानून व्यवस्था के लिए भी प्रशासन का आभार जताया।

भारत के शेरपा अमिताभ कान्त ने लीला पैलेस में सायं 4 बजे प्रेस वार्ता कर शेरपा सम्मेलन के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने अपने वक्तव्य में जी-20 के इतिहास और इसकी अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाल एवं विभिन्न वैश्विक संकटों को लेकर जी-20 द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उदयपुर भारत का सबसे शानदार पर्यटन स्थल है और जी-20 के माध्यम से भी भारत के पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उदयपुर को शेरपा मीटिंग के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि सरकार इसे ग्लोबल टूरिज़म डेस्टिनेशन बनाना चाहती है। उन्होंने जी-20 की बैठकों में चर्चा किए जाने वाले विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला और मीडिया के प्रश्नों के जवाब दिए। उन्होंने अपने वक्तव्य में भारत को ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ बताया। इसके अलावा वूमेन लेड देवेलपमेंट, डेट डिस्टरेस, डिजिटल पब्लिक गुड्स एवं एसडीजी लक्ष्यों को प्राप्त करने से जुड़े विषयों पर अपनी बात कही।

वी​डियो देखे

29 देशों के अतिथियों के आगमन को देखते हुए भारत सरकार के पर्यटन विभाग और राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा संपूर्ण एयरपोर्ट परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया गया था। पर्यटन विभाग की ब्रांडिंग को देखकर अतिथियों भारत व राजस्थान की कला-संस्कृति की।सराहना की।

एयरपोर्ट अराइवल पर राजस्थानी वेशभूषा में खड़े लोक कलाकारों ने परंपरागत वाद्य यंत्रों से पधारो म्हारे देश की स्वर लहरियों से उनका स्वागत किया इसी तरह एयरपोर्ट परिसर में विदेशी मेहमानों का के स्वागत के लिए रंग बिरंगी और तिरंगी वेशभूषा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी खड़े थे। इन विद्यार्थियों ने तिरंगी पताकाओं को हिला कर अतिथियों का स्वागत किया।

पर्यटन विभाग नई दिल्ली के उत्तर क्षेत्रीय जोन निदेशक अनिल ऑरव ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम आयोजन स्थल के दोनों तरफ अतिथियों के स्वागत के लिए पर्यटन विभाग द्वारा बड़े-बड़े होर्डिंग भी स्थापित किए गए थे।

इस मौके पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी विकास शर्मा, एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता भट्ट, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, गिरवा एसडीएम सलोनी खेमका, सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एंबेसडर डॉ. दिव्यानी कटारा आदि मौजूद थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व