अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद, एस्कोर्ट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। जिले की बेकरिया पुलिस ने अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया।, इस मामले में एस्कोर्ट करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


बेकरिया थाना के गेहरीलाल स.उ.नि. मय टीम के रात्रीगश्त हेतु समय 12.30 ए.एम. पर रवाना हो सर्कल गश्त कर रहे थे। समय करीब 05.40 ए.एम. पर थाने के सामने हाईवे पर पहुंचे जहां पर एक कार उदयपुर की तरफ से आई व थाने की जीप को देखकर कार चालक कार को वापस उदयपुर की तरफ भागने लगा। कार संदिग्ध लगने पर उसका पीछा किया तो वह पिलका कट से कार को वापिस मुडा कर कार को लेकर पिण्डवाडा की तरफ भगाने लगा जिस पर सउनि द्वारा थानाधिकारी को कार के बारे मे बताया जिसपर थानधिकारी मय टीम कानि चरण सिंह नं 745 , कानि कुलदीप सिंह नं 2531 को हमरा ले मय प्राईवेट वाहन मय अनुसंधान सामग्री के कार का पिछे करते हुये रवाना हो बेकरिया से थोडा आगे पहुंचा जहां पर डी एस टी टीम सिरोही ने फोन कर बताया कि मालेरा टोलनाके के पास में हमने एक संदिग्ध स्वीफ्ट कार नं आर जे 27 टी ए 9249 को रुकवाया था व कार चालक व एक अन्य साथी से पुछताछ की तो बताया कि हम एक दुसरी कार की एस्कोर्टींग कर रहे थे जिसके अन्दर डोडा चुरा भरा हुआ है। वह गाडी हमारे को रुकवाने से वापस उदयपुर की तरफ चली गयी है अतः आपके थाना सर्कल में नाकाबन्दी कर तलाश करावे जिस पर थानाधिकारी मय टीम व सउनि गेहरीलाल मय जाप्ता व जीप के उक्त कार की तलाश हाईवे पर व हाईवे के आस पास करता हुआ समय 08.00 एएम पर क्यारी में हाईवे से लगभग एक किलोमीटर अन्दर भंवराखेत रोड पर माली का खेत पहुंचा।

वहां रोड के किनारे खडे मे झाडियों मे पडी हुई एक बिना नम्बरी कार पडी हुई दिखाई दी। जिसको क्रेन मंगवाई जाकर बाहर निकाल कर देखा तो उसमे 07 कटटे मुंह बाधे हुये भरे हुये दिखाई दिये जिनकी तलाषी ली गई तो अवेध अफीम डोडा चुरा भरा हुआ मिला। जिसका वजन किया गया तो सातो कटटो का वजन 111.200 किलो ग्राम होना पाया गया। जिसपर अवैध डोडा चुरा का परिवहन करना अज्ञात आरोपी का उक्त कृत्य धारा 08/15 एन डी पी एस एक्ट का अपराध पाया जाने से उक्त कटटो में भरे डोडा चुरा को मय कार के जब्त किया गया एवं सिरोही डी एस टी टीम द्वारा स्वीफ्ट कार व उसके चालक व एक अन्य व्यक्ति को पकडा हुआ था उनका नाम पता पुछा तो चालक ने अपना नाम राहुल पिता ओंकार लाल निवासी खरसाण व साथी ने अपना नाम भुपेन्द्र निवासी बाठेडा खुर्द होना बताया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 138 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 85 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 59 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 48 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 102 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 278 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व