नदियों को मां का दर्जा देकर, मैला ढोने वाली मालगाड़ी बनाने से मुक्त करना होगा: वाटरमैन राजेंद्रसिंह

उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ व सुखाड़ बाढ़ विश्व जन आयोग, तरुण भारत संघ के संयुक्त तत्वावधान में ‘मरु अरावली सुखाड़ बाढ़ मुक्ति की युक्ति पर जन संवाद, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर डबोक में आयोजित हुआ।

बाढ़ सुखाड़ जन आयोग के अरावली क्षेत्र के कमिश्नर एवं विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत ने प्रकृति को उसके प्राकृतिक स्वरूप दिलाने का आव्हान करते हुए मरु व अरावली के संरक्षण को एक चुनौती बताया और कहा कि इस समस्या का समाधान स्थानीय लोगों के पास है। हमें जल चक्र के डेटा संग्रहित कर स्थानीय ज्ञान व वैज्ञानिक विश्लेषण के समावेश का उपयोग करना होगा।

साथ ही मानवीय मनोवृत्ति बदलने को भी आत्मसात करना होगा। जल ही जीवन है कि जगह जल में ही जीवन की संकल्पना को अपनाना होगा। पर्यावरण प्रदूषण का दुष्प्रभाव भावी पीढ़ी में नकारात्मकता का कारण बनता जा रहा है जिसका एकमात्र निदान जल संग्रहण व संरक्षण में कुशल प्रबंधन करना है। उन्होने कहा कि हमें प्रकृति को सुधारना है तो उससे पहले हमें अपनी प्रवृत्ति में सुधार लाना होगा जिसकी शुरूआम हमें अपने घरों से करनी होगी। जब पानी हमारे घरो तक पहुंचा है , तब से हमने उसका दुरूपयोग करना शुरू कर दिया है। प्रकृति की 10 हजार प्रजातियॉ खत्म होने के कगार पर है  और एक लाख से अधिक समाप्त हो चुकी है।

हमें अपने परम्परागत तरीको पर पुनः लौटना होगा और जंगल, ताल, तलईया, नाले व मेढबंदी को संरक्षित करना होगा।
वाटरमैन डॉ. राजेन्द्र सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों की समस्याओं को सुनाते हुए कहा कि हमें मन मस्तिष्क को खोलकर विद्या को अपनाते हुए प्रकृति के प्यार को बढाना होगा साथ ही उन्हें अपनाकर व्यवहार में लाना होगा। हमें हमारी नदियों को मॉ का दर्जा देकर मैला ढोने वाली मालगाड़ी बनाने से मुक्त करना होगा। बाढ़ एवं सुखाड दोनांे ही स्थितियों से निपटने की पहली कोशिश में कम जल की उपयोगिता की दक्षता विकसित करनी होगी। व्यवहार में बदलाव लाना होगा और जब हर एक व्यक्ति अपने स्वयं में बदलाव करेगा तो वह प्रकृति से स्वतः ही जुड़ता जायेगा। आज पूरा विश्व पर्यावरण की चिंता कर रहा है। आजादी से पूर्व कभी बाढ़ नहीं आती थी, जब से हमने इसका दोहन शुरू किया तब से प्रकृति ने अपना रूप बदलना शुरू किया।
लोक निकेतन संस्थान बनासकांठा, गुजरात के प्रबंध निदेशक  किरण चावड़ा ने शिक्षा व विद्या में अंतर बताते हुए भावी पीढ़ी में विज्ञान की सूचना में शोध, संकल्पना, एवं नवाचार को सम्मिलित कर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने की बात कही व कहा कि प्रकृति में स्व उद्धार की एक प्रबल शक्ति होती है बशर्ते मानव हस्तक्षेप कम हो।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व