राजस्थान में 170 विला, 1100 फ्लैट और 132 दुकानें बनेंगी, जाने आवेदन प्रक्रिया के बारे में

जयपुर। आवासन मंडल द्वारा बने फ्लैट, विला और दुकान खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सुखद खबर है कि मंडल द्वारा जयपुर में 1400 से अधिक यूनिट्स बनाई जाएंगी। मंडल इस माह के अंत तक इनकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगा।

यह निर्णय गुरुवार को नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा की अध्यक्षता में परियोजना समिति की 170वीं बैठक में लिया गया। राजस्थान आवासन मण्डल मुख्यालय में हुई बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि बैठक में एक दर्जन से ज्यादा प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में 8 जून को हुई 169वीं बैठक में लिए गए निर्णयों की क्रियान्विति के बारे में जानकारी दी गई। अरोड़ा ने बताया कि बैठक में प्रताप नगर सेक्टर-8, चेतक मार्ग में 244 बहुमंजिले आवास, सेक्टर 22 में 297 फ्लैट, सेक्टर 26 में एमएनआईटी के लिए 124 फ्लैट, सेक्टर 28 में 164 विला, 132 दुकान, आइकॉनिक टावर में 56 फ्लैट, सेक्टर 22 में ही 39 एमआईजी फ्लैट, सेक्टर 23 में 325 बहुमंजिला फ्लैट बनाने का अनुमोदन किया गया। आयुक्त ने बताया कि इसके अलावा हिरण मगरी उदयपुर के सेक्टर 11 में 24 फ्लैट्स, शाहपुरा आवासीय योजना में 277 प्लॉट अनुमोदित किए गए। इस दौरान मंडल की इंदिरा गांधी नगर योजना जयपुर में गंगा मार्ग स्थित ग्राम कुंदनपुरा के विस्थापितों के लिए भूखंड उपलब्ध कराने के पुनर्वास योजना का अनुमोदन किया गया। परियोजना समिति के सदस्य सचिव अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक श्री अनिल माथुर ने मानचित्रों के माध्यम से सभी योजनाओं के बारे में अधिकारियों को विस्तार से बताया व संबंधित जानकारियां दी।
बैठक में मुख्य अभियन्ता श्री के.सी. मीणा, मुख्य नगर नियोजक श्री संदीप दंडवते, श्री जी.एस. बाघेला, श्री मनोज गुप्ता, अतिरिक्त अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता श्री संजय पूनियां, श्री विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व