चार को किया सरकारी नौकरी से बर्खास्त

जयपुर। पेपर लीक के प्रकरणों में राज्य सरकार दोषियों पर निरन्तर कड़ी कार्यवाही कर रही है। जीरो टॉरलेंस की नीति अपनाते हुए शुक्रवार को वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में राजस्थान सरकार ने शिक्षा विभाग के चार कार्मिकों को राजकीय सेवा से बर्खास्त किया गया है। सरकार के अनुसार सुरेश कुमार, प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, ठेलिया (जालोर), भागीरथ, वरिष्ठ अध्यापक-विज्ञान, राउमावि, गोल (सिरोही), रावताराम, वरिष्ठ अध्यापक-संस्कृत, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जसवन्तपुरा (जालोर) एवं पुखराज, कनिष्ठ सहायक, राउमावि, झाब (चितलवाना), जालोर के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 24 दिसम्बर, 2022 को वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के अन्तर्गत आयोजित सामान्य ज्ञान की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक का प्रकरण सामने आया था। प्रकरण में उक्त कार्मिकों को संबंधित विभाग द्वारा राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम-13 के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए 24 दिसम्बर को निलम्बित किया गया था एवं नियम-16 के तहत आरोप पत्र दिया गया था। अनुशासनात्मक अधिकारियों द्वारा दी गई प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर से प्राप्त दुराचरण रिपोर्ट के आधार पर आरोप प्रमाणित पाए जाने एवं मामले की गंभीरता के दृष्टिगत चारों कार्मिकों को राजकीय सेवा से बर्खास्त किया गया है। उक्त कार्यवाही राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम-19 (ii) के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 227 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 143 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 109 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 88 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 329 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व