देखे तस्वीरें : जयपुर में उत्साह और उमंग के माहौल में मनाया गणतंत्र दिवस

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इसके बाद राज्यपाल मिश्र ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी गारद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की आयोजन, क्रियान्वयन व समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान भी समारोह में उपस्थित रहे।

भव्य एवं गरिमापूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह में हाड़ीरानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, एसडीआरएफ, जीआरपी, जेल प्रहरी, बॉर्डर होमगार्ड, 14वीं बटालियन आरएसी, हरियाणा पुलिस, अर्बन होमगार्ड, एनसीसी आर्मी एवं एयरविंग, स्काउट एवं गाइड, एमजीडी स्कूल आदि की 16 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री मनीष कुमार ने किया।

समारोह में उड़ीसा, हरियाणा, गुजरात, असम और राजस्थान के लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने ‘जय भारत गुणगान करें, एकता से मिल कर नए भारत का निर्माण करें‘ गीत पर नृत्य संयोजन सहित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रख्यात रंग निर्देशक भानु भारती के निर्देशन में हुई इनकी मनोहारी प्रस्तुतियां देखकर उपस्थित गणमान्य एवं आमजन देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठे।

इसक बाद राजस्थान पुलिस के अश्वारोही दल ने फ्लैग पास्ट किया और अद्भुत करतब दिखाए। एमजीडी स्कूल, प्रिंस एकेडमी सीकर, भारतीय सेना और राजस्थान पुलिस के सेन्ट्रल बैण्ड ने देशभक्ति गीतों और समारोही धुनों की समवेत एवं सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रगान के गायन के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, विशिष्ट एवं आमजन उपस्थित रहे।

इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने 74वें गणतंत्र दिवस पर सवाई मान सिंह स्टेडियम के समीप अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व