कोमल कोठारी पुरस्कार राशि अब बांटकर नहीं दी जाएगी

जयपुर।  पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा दिए जाने वाले कोमल कोठारी पुरस्कार की ढाई लाख की राशि एक से अधिक लोगों को दिए जाने पर अब बांट कर नहीं दी जाएगी। यदि दो कलाकारों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा तो दोनों को ढाई-ढाई लाख रुपए राशि प्रदान की जाएगी। 

राज्यपाल एव पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष श्री कलराज मिश्र ने रविवार को पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासी परिषद और कार्यकारी परिषद की संयुक्त बैठक में यह घोषणा की।  उन्होंने कलाकारों को वर्षों से दिए जा रहे मानदेय में समय के अनुरूप वृद्धि करने के निर्देश देते हुए इस संबंध में मौके पर ही प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र द्वारा 2023 का फेस्टिवल ऑफ द नॉर्थ ईस्ट ओक्टेव कार्यक्रम गोवा में किए जाने की भी घोषणा की। नॉर्थ ईस्ट के कलाकारों की कला प्रोत्साहन का यह कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने बैठक में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अंतर्गत पारंपरिक और लुप्त होती आदिवासी कलाओं के संरक्षण, प्रलेखन और विभिन्न कला रूपों के अधिकाधिक प्रसार के लिए गंभीर होकर कार्य करने के भी निर्देश दिए। 

राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को गोवा में पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासी परिषद और कार्यकारी परिषद की संयुक्त बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र के तहत राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन दीव, दादरा नगर हवेली से जुड़ी लोक, पारंपरिक और आदिवासी कलारूपों के संरक्षण, कलाकारों की परस्पर आदान प्रदान गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आयोजन गतिविधियों को बढ़ाने के साथ सांस्कृतिक मैत्री भाव बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ख्यात-विख्यात कलाकारों के अनुभवों एवं योगदान पर लेखन की परियोजनाओं पर भी कार्य हो।  

इससे पहले पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में महाराष्ट्र के कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री विकास खड़गे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल भी उपस्थित रहे। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव अमिता साराभाई ने बैठक में ऑनलाइन भाग लिया। बैठक में केंद्र के सदस्य राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा एवं केन्द्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव से शाषी निकाय और कार्यकारी निकाय के सदस्य सम्मिलित हुए।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 85 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 70 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 191 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व