यूडीएच सलाहकार जीएस संधू का उदयपुर दौरा

उदयपुर। सेवानिवृत आईएएसू और स्वायत्त शासन,नगरीय विकास विभाग और आवासन मंडल सलाहकार जीएस संधू शनिवार को उदयपुर यात्रा पर रहे और खेल सुविधाओं का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
संधू आज दोपहर में जिला मुख्यालय पर स्थित महाराणा प्रताप खेल गांव पहुंचे और यहां पर खिलाड़ियों को दी जाने वाली खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ेन संधू को क्रिकेट खेल स्टेडियम, मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम, तरणताल, हॉकी एस्ट्रोटर्फ, बास्केटबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट का अवलोकन कराया और खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। यूआईटी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा ने खेलों संबंधित विविध निर्माण कार्यों के बारे में बताया। संधू ने यहां पर दी जा रही सेवाओं पर संतुष्टि जताई और खेल विकास के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने मौके पर खेलों में बेहतर सुविधाओं के लिए यूआईटी के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर यूआईटी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता नीरज माथुर,  जिला क्रिकेट संघ के सचिव महेंद्र शर्मा, राजीव गुप्ता, आशीष, कंसल्टेंट्स तलेसरा, दशरथ सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व